प्रभास की आगामी फिल्म 'द राजा साब' की टीम ने निर्देशक मारुति के जन्मदिन पर सेट से जुड़ा एक खास वीडियो साझा किया है, जिसमें प्रभास काफी शानदार लुक में नजर आ रहे हैं। अभिनेता का ये लुक उनके फैंस के बीच काफी वायरल हो रहा है।
प्रभास अपनी नवीनतम फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' से धूम मचा चुके हैं। उनकी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया था। अब इसके बाद वह एक बार फिर से दर्शकों का दिल जीतने वापस आ रहे हैं। इस बार वह किसी साइंस फिक्शन या एक्शन एंटरटेनर नहीं, ब्लकि एक हॉरर कॉमेडी 'द राजा साब' से दर्शकों का मनोरंजन करने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन मारुति कर रहे हैं। मंगलवार को उनके जन्मदिन के मौके पर फिल्म की टीम ने फिल्म के सेट से एक खास वीडियो साझा की है, जिसमें से प्रभास का लुक काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
मारुति के जन्मदिन पर राजा साब की टीम ने जारी किया वीडियो
अपनी नवीनत फिल्म के 1100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई के बाद प्रभास को अब राजा साब से काफी ज्यादा उम्मीदे होंगी। उनके फैंस को भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है, जो एक बार फिर अपने चहेते सितारे को पर्दे पर देखना चाहते हैं। इस बीच फिल्म के निर्देशक के जन्मदिन पर टीम द्वारा जारी किए गए एक मेकिंग वीडियो में प्रभास की एक झलक नजर आई है। इसमें प्रभास बेहद स्मार्ट और डैशिंग नजर आ रहे हैं। उनकी इस झलक को फैंस सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
प्रभास के लुक को देख फैंस जमकर कर रहे निर्देशक मारुति की तारीफ
प्रभास के फैंस उन्हें काफी ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसे में अपने चहेते सितारे को बेहतरीन तरीके से दिखाने के लिए फैंस मारुति की भी काफी तारीफ कर रहे हैं। इस वक्त हॉरर कॉमेडी का ट्रेंड चल रहा है। हालिया रिलीज हॉरर कॉमेडी 'स्त्री 2' ने छप्पर फाड़ कमाई की है। अगर मारुति की ये फिल्म भी दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही, तो बॉक्स ऑफिस पर फिर से प्रभास का धमाल देखने को मिलेगा। फिल्म में प्रभास के अलावा मालविका मोहनन और निधि अग्रवाल भी नजर आने वाली हैं। टीजी विश्व प्रसाद की पीपल मीडिया फैक्ट्री के तहत द राजा साब का निर्माण किया जा रहा है।