फिल्म 'सलार पार्ट वन सीजफायर' के बाद साउथ सुपस्टार प्रभास अपनी आने वाली फिल्म 'राजा साब' को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। आज निर्माताओं ने इस फिल्म से प्रभास की पहली झलक साझा की है। पोस्टर में अभिनेता अपने साउथ अवतार में नजर आ रहे हैं। 'राजा साब' के पोस्टर से न केवल फिल्म में उनका दमदार लुक देखने को मिला है, बल्कि प्रभास के नाम में बदलाव का भी संकेत मिला है। तो आइए जानते हैं प्रभास के नए नाम के बारे में...
प्रभास ने बदला अपना नाम!
निर्माताओं ने आज पोंगल और मकर संक्रांति के अवसर पर प्रभास की आगामी फिल्म राजा साब से उनका पहला लुक जारी किया है। फर्स्ट लुक पोस्टर में सुपरस्टार अतरंगी स्टाइल में नजर आ रहे हैं। गौर करने वाली बात, तो यह है कि राजा साब के पोस्टर से न केवल फिल्म में प्रभास का लुक सामने आया, बल्कि प्रभास के नाम में भी बदलाव किया गया है।
यह भी पढ़ें: ऋतिक रोशन ने विक्रांत स्टारर '12वीं फेल' की तारीफ की, बोले- मास्टरक्लास है विधु विनोद की फिल्म
स्पेलिंग में किया बदलाव
राजा साब के पोस्टर में अभिनेता प्रभास का नाम 'Prabhas' की जगह 'Prabhass' लिखा हुआ है। उनके नाम की स्पेलिंग में एक ओर एस जुड़ा नजर दिख रहा है। हालांकि, अभिनेता के नाम में बदलाव को लेकर यह स्पष्ट नहीं है कि गलती से हुआ है या प्रभास ने अंक ज्योतिष का रुख कर अपनी नाम की स्पेलिंग में बदलाव किया है।
प्रभास का वर्कफ्रंट
प्रभास का वर्कफ्रंट की बात करें, तो अभिनेता आखिरी बार 'सलार पार्ट एक सीजफायर' में नजर आए। उनकी इस फिल्म का निर्देशन प्रशांत नील ने किया है। इस फिल्म में प्रभास के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन और श्रुति हासन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 700 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। सलार के बाद प्रभास अब निर्देशक मारुति के साथ अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उनकी अगली फिल्म का नाम 'द राजा साब' है। इसके अलावा अभिनेता नाग अश्विन के जरिए निर्देशित साइंस फिक्शन फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में नजर आएंगे। इस फिल्म में भारतीय सिनेमा की कुछ सबसे बड़ी प्रतिभाओं को एक साथ लाया गया है, जिनमें दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: HanuMan Box Office: 'हनुमान' ने दिखाई अपनी शक्ति! इतवार को हिंदी पट्टी में तेजा सज्जा की फिल्म ने किया करिश्मा