रैपर रफ्तार की शादी की खबरें सामने आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि पहली पत्नी कोमल वोहरा से तलाक के करीब चार साल बाद रफ्तार फिर घर बसाने की तैयारी में हैं। सोशल मीडिया पर उनके कथित प्री-वेडिंग फंक्शन के वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें वेन्यू आदि की डिटेल भी दी गई हैं। हालांकि, शादी को लेकर आधिकारिक पुष्टि किसी की तरफ से नहीं हुई है।