फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan House Firing: सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हुई फायरिंग, पूजा भट्ट का आया रिएक्शन

Sun, 14 Apr 2024 03:01 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रविवार सुबह सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग हुई है। इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद सभी बॉलीवुड हस्तियां घबरा गई हैं। अब इस घटना पर एक्ट्रेस पूजा भट्ट का रिएक्शन सामने आया है।
विज्ञापन
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड दबंग सलमान खान के घर के बाहर रविवार सुबह दो संदिग्ध व्यक्तियों ने फायरिंग की है। इस घटना ने हर किसी को हैरान परेशान कर दिया है। दरअसल, दो शख्स सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हवा में तीन राउंड फायरिंग करने के बाद फरार हो गए। बहरहाल, इस घटना के बाद सलमान खान के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं अब इस घटना पर बॉलीवुड निर्देशक और अभिनेत्री पूजा भट्ट का रिएक्शन आया है।
विज्ञापन


पूजा भट्ट का रिएक्शन
आज सुबह सलमान खान के घर के बाहर हुए इस हादसे ने सभी को चौंका दिया है। सलमान के घर के बाहर दो व्यक्तियों ने गोलियां चलाई। सलमान के घर के बाहर का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें संदिग्ध शूटर दिखाई दे रहे हैं। मुंबई पुलिस इस मामले की पूरी जांच कर रही है। इस पूरे मामले में अब पूजा भट्ट का रिएक्शन आया है। सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग को पूजा भट्ट ने डरावना बताया है। पूजा भट्ट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस घटना की निंदा करते हुए एक पोस्ट साझा की है। पूजा ने सलमान खान के घर के बाहर हुए हादसे के बाद पूरे इलाके में कड़ी सुरक्षा की मांग की है। पूजा भट्ट ने इस शॉकिंग खबर पर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने इस हादसे को भयावह और निंदनीय बताया है।
 

पूजा भट्ट का पोस्ट
पूजा भट्ट ने कुछ समय पहले हुई सलमान खान के घर के बाहर हुई डकैती की घटनाओं पर बात करते हुए लिखा, ''बांद्रा में और अधिक सख्त जांच कि मांग की है।'' इसके साथ ही पूजा ने लिखा, ''यह बहुत ही भयावह और निंदनीय है। अगर खान के घर के बाहर सुरक्षा के लिए खड़ी पुलिस वैन के साथ ऐसा हो सकता है तो यह कहना सही होगा कि सुरक्षा एक भ्रम है। निश्चित तौर पर बांद्रा में और कड़ी निगरानी की जरूरत है। कुछ समय पहले डकैती हुई थी और अब गोलीबारी? ये बहुत डरावना है।''
विज्ञापन

 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान खान के घर के बाहर यह हादसा सुबह 5 बजे के करीब हुआ है। इस हादसे के बाद से ही सलमान खान के घर के बाहर की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। मुंबई पुलिस इस मामले की पूरी जांच कर रही है।
विज्ञापन

Urfi Javed: 100 किलो के गाउन में उर्फी का अनोखा अंदाज, यूजर बोले- मेट गाला पर जाना था यह ड्रेस पहनकर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें