अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ को छोड़ा पीछे
वहीं दूसरी ओर पवन कल्याण की ओजी ने प्रीमियर डे कलेक्शन में अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ को पहले ही पीछे छोड़ चुकी है। आंकड़ों के अनुसार, पवन कल्याण की फिल्म ने तेलुगु सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2- द रूल' से भी बड़ी शुरुआत की है। ‘पुष्पा 2’ ने अपने प्रीमियर शो से 10.65 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि ‘दे कॉल हिम ओजी’ कल दोपहर 1 बजे तक ही 11 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी थी। जब शो शुरू होने में तक समय था। ऐसे में जाहिर है कि ‘ओजी’ ने ‘पुष्पा 2’ को पीछे छोड़ दिया है। यह किसी तेलुगु फिल्म के लिए प्रीमियर डे की सबसे बड़ी कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
यह खबर भी पढ़ेंः OG: 14 साल बाद पवन कल्याण की किसी फिल्म को मिला ‘ए’ सर्टिफिकेट, ‘दे कॉल हिम ओजी’ पर चली सेंसर की कैंची
सुजीत ने किया है फिल्म का निर्देशन
सुजीत द्वारा निर्देशित ‘ओजी’ में पवन कल्याण के अलावा प्रियंका मोहन और यह इमरान हाशमी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह इमरान हाशमी की पहली तेलुगु फिल्म है। फिल्म ओजस गंभीरा (पवन कल्याण) नामक एक गैंगस्टर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दस साल के लापता होने के बाद एक और अपराधी ओमी भाऊ (इमरान हाशमी) को मारने के लिए मुंबई लौटता है।