फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paul Schrader: पॉल श्रेडर ने फिल्म 'जोकर 2' को लेकर किया खुलासा, बोले- बोले, मैं फिल्म के बीच शॉपिंग कर आया

Tue, 15 Oct 2024 10:47 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हॉलीवुड अमेरिकी पटकथा लेखक, फिल्म निर्देशक और फिल्म समीक्षक हैं पॉल जोसेफ श्रेडर। पॉल को फिल्म जोकर फोली ए ड्यूक्स कुछ खास पसंद नहीं आई। फिल्म को लेकर पॉल ने कई बातों का खुलासा किया।
विज्ञापन
जोकर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड अमेरिकी पटकथा लेखक और फिल्म निर्देशक पॉल जोसेफ श्रेडर ने साल 2029 में आई जोकर और जोकर 2 को लेकर कई बातों से पर्दा उठाया है। उन्होंने पूरी फिल्म जोकर देखने की बजाय पॉल ने शॉपिंगा का मन बनाया और फिल्म छोड़कर कुछ खरीदने के लिए थिएटर से बाहर चले गए। इसके अलावा जोकर 2 का संगीत उन्हें कुछ खास पसंद नहीं आया।
विज्ञापन


पॉल को नहीं पसंद आई फिल्म
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म निर्माता और पटकथा लेखक पॉल ने बताया कि वह 2019 में रिलीज हुई फिल्म जोकर को देखने गए थे। पॉल ने कहा, "मैंने इसका लगभग 10 या 15 मिनट का भाग देखा। फिर मैं वहां से चला गया, कुछ शॉपिंग की, वापस सिनेमाघर गया और 10 मिनट फिल्म और देखी। बस इतना ही काफी था।"

पॉल ने फिल्म के संगीत की भी आलोचना की
श्रेडर ने जोकर 2 अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें इस फिल्म का संगीत बिलकुल पसंद नहीं आया, जब पॉल से इंटरव्यू में पूछा गया कि उन्हें क्यों लगा कि यह इतनी खराब फिल्म थी, तब पॉल ने कहा, "मुझे इनमें से कोई भी व्यक्ति पसंद नहीं आया। मैं उन्हें अभिनेता के रूप में पसंद नहीं करता। मैं उन्हें किरदार के रूप में पसंद नहीं करता। मेरा मतलब है, ये ऐसे लोग हैं जो अगर आपके घर आ जाएं, तो आप पीछे के दरवाजे से निकल जाएंगे।"
विज्ञापन


जोकर 2
4 अक्टूबर को प्रीमियर के बाद बॉक्स ऑफिस पर अपने दूसरे वीकेंड में जोकर 2 कुछ खास रंग नहीं जमा पा रही है। मीडिया रिपोट्स के अनुसार, जोकर 2 ने अब तक सिर्फ 165.3 मिलियन डॉलर की ही कमाई की है। टॉड फिलिप्स द्वारा निर्देशित डीसी फिल्म, जिसे बनाने में वार्नर ब्रदर्स ने लगभग 200 मिलियन डॉलर खर्च किए थे।

पॉल इस साल नवंबर में आगामी फीचर नॉन कंपोज मेंटिस को फिल्माने के लिए कमर कस रहे हैं, यह फिल्म प्यार के लिए पुरुषों द्वारा की जाने वाली बेवकूफी भरी चीजों से भरी होगी। पॉल, फर्स्ट रिफॉर्म्ड, द कार्ड काउंटर और  मास्टर गार्डनर जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें