परिणीति चोपड़ा- राघव चड्ढा
- फोटो : इंस्टाग्राम @parineetichopra
सोशल मीडिया पर शेयर की पति के साथ फोटो
परिणीति चोपड़ा ने पति राघव के साथ अपनी थ्रो बैक तस्वीरें साझा की हैं। सोशल मीडिया पोस्ट पर परिणीति ने कैप्शन दिया, 'एक खूबसूरत रिजॉर्ट, खूबसूरत तुम और मैं'। पहली तस्वीर में, चोपड़ा एक समुद्र तट सेल्फी में अपने गीले बालों और काले स्विमवियर में दिख रही हैं। दूसरी तस्वीर में जोड़े को एक साथ साइकिल चलाते हुए देखा जा रहा है। तीसरी तस्वीर में राघव और परी एक मनमोहक मिरर सेल्फी के लिए पोज दे रहे हैं। एक अन्य तस्वीर में, परी एक सुंदर काली स्कर्ट और एक सफेद ऑफ-शोल्डर टॉप में कैमरे के लिए पोज देते हुए साइकिल पर बैठी हुई दिखाई देती है।
The Wild Robot: 'द वाइल्ड रोबोट' इस दिन होगी रिलीज, देखिए दोस्ती कैसे बदल सकती है रोबोट की जिंदगी
फैंस ने दी प्रतिक्रिया
फैंस ने परी की खूबसूरत तस्वीरों पर बहुत सारा प्यार लुटाया है और कमेंट भी किया है। उन्होंने कहा कि 'मेरे राघव सर की प्यारी परिणीति फेवरेट जोड़ी को किसी की बुरी नजर ना लगे'। वहीं, दूसरे ने कहा 'जोड़ी नंबर वन'। एक अन्य ने कमेंट किया 'गॉर्जियस कपल'। बता दें, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने उदयपुर के लीला पैलेस में 23 सितंबर 2023 को शादी की थी। शादी से पहले दिल्ली में कपल ने इंगेजमेंट सेरिमनी की थी। परी ने एक इंटरव्यू में बताया कि राघव को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बारे में ज्यादा नहीं पता है, लेकिन परी को पॉलिटिकल इंडस्ट्री के काम के बारे में पता है इसलिए उन दोनों के बीच बातें इंडस्ट्री की कम और जिंदगी की ज्यादा होती है जो परी को आइडियल कपल जैसा लगता है।
Bandaa Singh Chaudhary Trailer: 'बंदा सिंह चौधरी' का ट्रेलर रिलीज, उग्रवादियों के खिलाफ अरशद ने उठाए हथियार
राघव चड्ढा- परिणीति चोपड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम @parineetichopra