अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म शुद्ध देसी रोमांस ने हाल ही में अपनी रिलीज के 11 साल पूरे किए हैं। इस फिल्म के कुछ हिस्सों से जुड़ा एक वीडियो परिणीति ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। आइए आपको बताते हैं अपने को-एक्टर सुशांत को लेकर क्या सोचती हैं परिणीति चोपड़ा।