फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parineeti Chopra: 'मैं अमरजोत कौर-अमर सिंह चमकीला की तरह जिंदगी जीना चाहती हूं', मेरे लिए भगवान हैं वे दोनों'

Thu, 18 Apr 2024 03:22 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

परिणीति चोपड़ा अपनी फिल्म 'चमकीला' को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। फिल्म में निभाए गए दोनों ही किरदारों को लेकर परिणीति ने खुलासा किया कि वह उन दोनों को भगवान मानती हैं और उनकी तरह ही जिंदगी बिताना चाहती हैं।
विज्ञापन
परिणीति चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म 'चमकीला' की रिलीज के बाद पूरा सोशल मीडिया फिल्म की तारीफों से भर गया है। जहां देखो सिर्फ और सिर्फ 'चमकीला' की ही तारीफ हो रही है। इसके साथ ही फिल्म के दोनों कलाकार दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा के अभिनय की भी जमकर तारीफ हो रही है। फिल्म में परिणीति चोपड़ा ने अमरजोता कौर का किरदार निभाया है, जबकि दिलजीत दोसांझ ने फिल्म में सिंगर 'अमर सिंह चमकीला' का किरदार निभाया है। यह फिल्म 12 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।
विज्ञापन


चमकीला से हुई परिणीति की धांसू वापसी
परिणीति के फैंस का मानन है कि वह फिल्म 'चमकीला' के जरिए फिल्मों में वापस आ चुकी हैं और अब वह लगातार फिल्में करती रहेंगी। फिल्म 'चमकीला' से चमक गई हैं परिणीति चोपड़ा की भी किस्मत। फिल्म 'चमकीला' की चारों ओर तारीफ हो रही है। पूरा सोशल मीडिया में फिल्म के अलावा परिणीति और दिलजीत के अभिनय की भी जमकर तारीफ हो रही है। इसी दौरान एक इंटरव्यू में जब परिणीति से पूछा गया कि 'वह क्या करेंगी अगर वह दूसरी दुनिया में निभाए गए किरदार अमरजोत कौर से मिलती हैं तो?' परिणीति ने कहा, ''मैं सोच भी नहीं सकती। वे दोनों मेरे लिए भगवान की तरह हैं। इस बारे में ही सोचकर मेरे रौंगटे खड़े हो गए हैं।''
 

आगे परिणीति ने कहा
''वह सच्चे क्रांतिकारी थे। वह सच में भारत और भारतवासियों की सेवा कर रहे थे। बिना अपनी परवाह करे बगैर, यह सोचे बगैर कि इसकी वजह से उनकी मृत्यु भी हो सकती है। लेकिन उन्हें इसकी बिल्कुल भी परवाह नहीं थी। वह जिए और उन्होंने अच्छे से परफॉर्म किया, उन्हें केवल अपने दर्शकों की चिंता थी।'' आगे परिणीति कहती है कि वह अपने निभाए गए अमरजोत कौर के किरदार की तरह ही अपना जीवन जीना चाहती है। परिणीति ने कहा,''मैं शायद बस उनके पैर छूना चाहूंगी और बस उनसे वह आत्मविश्वास लूंगी, जिससे मैं अपना जीवन जीने में सक्षम हो जाऊंगी। मैं अपना जीवन उस तरह से जी पाऊंगी जैसा मैं जीना चाहती हूं। मुझे लगता है कि चमकीला और अमरजोत जी के बारे में यह बहुत बड़ी बात है। वे दोनों (अमरजोर कौर और दिलजीत) कभी किसी के दबाव में नहीं झुके। इसलिए ही उन्हें मार दिया गया, लेकिन वे झुके नहीं और अपने दृढ़ विश्वास पर अड़े रहे।'' इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा का सबसे पसंदीदा सीन वह था जब अमरजोत शर्माते हुए पहली बार चमकीला से मिली थीं। हाल ही में परिणीति ने अपने फैंस को फिल्म का ही गाना गाकर शुक्रिया अदा किया था।
विज्ञापन


फिल्म 'चमकीला' पंजाब के मशहूर सिंगर अमर सिंह चमकीला पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म को लगातार सोशल मीडिया पर भरपूर प्यार मिल रहा है। साथ ही दर्शक और बॉलीवुड की कई हस्तियां लगातार फिल्म को लेकर अपने रिव्यू स्टारकास्ट के सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें