फिल्म और टीवी जगत के कई ऐसे सितारे थे, जिन्होंने अपनी जान सड़क दुर्घटना में गंवा दी। आज ऐसी ही कुछ सितारों के बारे में हम जानेंगे जो दुर्घटना का शिकार हुए। शनिवार को अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बहनोई की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है।
शनिवार को बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बहनोई की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि किसी बॉलीवुड सितारे के करीबी की सड़क दुर्घटना में जान चली गई हो। मशहूर गजल गायक जगजीत सिंह के बेटे ने भी अपनी जान सड़क दुर्घटना में गंवा दी थी। आज हम उन सितारों के बारे में जानेंगे, जिनकी जान सड़क दुर्घटना में चली गई।
वैभवी उपाध्याय
टीवी अभिनेत्री वैभवी उपाध्याय की मौत 23 मई 2023 को एक सड़क दुर्घटना में हो गई। वैभवी अपने मंगेतर के साथ कार में हिमाचल प्रदेश की तीर्थन घाटी घूमने के लिए निकली थीं। रास्ते में कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। दुर्घटना में वैभवी की मौके पर ही मौत हो गई थी। वैभवी टीवी जगत की जानी-मानी अभिनेत्री थीं। उन्होंने ‘सीआईडी’, ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’, ‘क्या कसूर है अमला का’ जैसे शो किए थे। टीवी के अलावा वैभवी ने दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘छपाक’ में भी काम किया था।
पति विग्नेश शिवन पर प्यार लुटाती दिखीं नयनतारा
भक्ति बर्वे
भक्ति बर्वे एक मशहूर अदाकारा रह चुकी हैं। भक्ति टीवी, फिल्म और थिएटर का एक जाना-पहचाना नाम थीं। अभिनेत्री ने अपने करियर की शुरुआत रेडियो प्रजेंटर के तौर पर की थी। कुंदन शाह की फिल्म दो यारों से उन्हें एक खास पहचान मिली। साल 2001 में 52 वर्ष की उम्र में एक सड़क दुर्घटना में उनकी जान चली गई।
यूट्यूबर दानिश जेहन
दानिश जेहन यूट्यूब की दुनिया के सितारे कहे जाते थे। एक मध्यमवर्गीय परिवार से आने वाले दानिश ने अपने यूट्यूब चैनल की बदौलत महज 21 साल की उम्र में ही काफी नाम कमा लिया था। अपने यूट्यूब चैनल पर दानिश लाइफस्टाइल से जुड़ा कंटेंट बनाते थे। यूट्यूब पर उनके ढेर सारे फॉलोवर्स भी थे। साल 2018 में उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसके चलते उनकी मौत हो गई। एमटीवी के रियलिटी शो 'एस ऑफ स्पेस' का भी हिस्सा रह चुके थे।
रेखा सिंधु
कन्नड़ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री रेखा सिंधु की भी मौत एक सड़क हादसे में हुई थी। रेखा तमिल और कन्नड़ की टीवी एक्ट्रेस थीं। चेन्नई-बेंगलुरु हाईवे पर अभिनेत्री की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें अभिनेत्री समेत कार में सवार तीन अन्य लोगों की भी मौत हो गई थी।
सोनिका चौहान
सोनिका चौहान एक टीवी एंकर और मॉडल थीं। उन्होंने कई विज्ञापनों में काम किया था। अभिनेत्री एक स्पोर्ट्स एंकर भी थीं। साल 2017 में उनकी मौत सड़क दुर्घटना में हो गई थी। दुर्घटना के समय सोनिका के बॉयफ्रेंड कार चला रहे थे। उनपर आरोप था कि नशे की हालत में वह तेज रफ्तार से कार चला रहे थे, जिसकी वजह से हादसा हुआ।
Priyanka Chopra: मेट गाला 2024 में नहीं देख पाएंगे प्रियंका चोपड़ा के फैशन का जलवा, नहीं होंगी शामिल, बताई वजह