अचानक वायरल होने लगा वीडियो
कुछ दिन पहले पाकिस्तान में एक वीडियो सोशल मीडिया और इंटरनेट पर वायरल होने लगा। इस वीडियो में एक लड़का और लड़की आपत्तिजनक अवस्था में नजर आ रहे थे। कुछ लोगों ने वीडियो में मौजूद लड़की की पहचान मिनाहिल मलिक के तौर पर की। इसके बाद से ही कई लोग उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करने लगे। इस ट्रोलिंग के बीच मिनाहिल ने भी अपना पक्ष रखा, उनका कहना है, 'जो वीडियो वायरल हो रहा है वह मेरा नहीं है। यह वीडियो असली नहीं है। इस वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है। मैंने इस वीडियो को लेकर रिपोर्ट भी दर्ज कराई है।'
परेशान करने के लिए की गई है हरकत
मिनाहिल का मानना है कि वह सोशल मीडिया पर खूब फेमस है और उनको लोग बहुत प्यार करते हैं। इस कारण कुछ लोग उन्हें परेशान कर रहे हैं। मिनाहिल के वीडियो के वायरल होने के कारण और इतनी बदनामी हो जाने की वजह से उनका परिवार भी दुखी है।
कुछ साल पहले भी वीडियो हुआ था वायरल
ऐसा नहीं है कि मिनाहिल के साथ यह पहली घटना है, जब उनका कोई आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ है। कुछ साल पहले भी एक ऐसा ही वीडियो और फोटोज वायरल हुई थीं। लेकिन उस समय पर उनके फैंस ने मिनाहिल का साथ दिया था। इस बार भी मिनाहिल चाहती हैं कि उनके फैंस उन्हें पूरा सपोर्ट करें।