फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी ड्रामा ‘शेर’ पर दीपिका की इस हिट फिल्म के सीन चुराने का आरोप, भड़के फैंस, जानें क्या है विवाद?

Wed, 30 Apr 2025 09:53 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Pakistani Drama: बीते दिनों 'शेर' नाम के पाकिस्तानी ड्रामा का टीजर रिलीज हुआ, जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कहा जा रहा है कि इस ड्रामा में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की एक फिल्म का सीन कॉपी किया गया है। जानिए क्या है विवाद?

विज्ञापन
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम@deepikapadukone
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में पहलगाम हमले से पाकिस्तान निशाने पर है। अब एक और विवाद ने उसकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कुछ दिन पहले पाकिस्तानी ड्रामा 'शेर' का टीजर रिलीज हुआ, जिस पर आरोप लग रहा कि उसमें मेकर्स ने बॉलीवुड की एक चर्चित फिल्म के सीन को कॉपी किया है। इस फिल्म में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में हैं। आइए जानते हैं किस सीन को चुराने का है आरोप।

विज्ञापन


क्या है पाकिस्तानी ड्रामा का टीजर?
कुछ दिनों पहले दानिश तैमूर और सारा खान अभिनीत पाकिस्तानी ड्रामा 'शेर' का टीजर रिलीज हुआ। 49 सेकेंड के इस टीजर में दिखाया जाता है कि दानिश बंदूक लहराते हुए दिखते हैं, लेकिन तभी सारा खान भी उनके सामने आ जाती हैं। इस सीन में दिखाया जाता है कि पाकिस्तानी अभिनेत्री भी बंदूक लिए हुए हैं और दोनों बिना डरे एक-दूसरे के सामने हथियार लेकर खड़े हैं। 

यह खबर भी पढ़ें: Sukumar-Ram Charan: सुकुमार-राम चरण की फिल्म पर आया नया अपडेट, जानें कब से शुरू होगा काम
विज्ञापन


नेटिजंस क्या लगा रहे आरोप?
पाकिस्तानी ड्रामा के इस सीन पर दर्शकों ने पाकिस्तानी ड्रामा के निर्माताओं पर बॉलीवुड फिल्म 'गोलियों की रासलीला रामलीला' फिल्म के सीन चोरी के आरोप लगाए हैं। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह द्वारा भी यह सीन फिल्माया गया है, जिसमें दोनों एक-दूसरे पर बंदूक ताने हुए खड़े रहते हैं। इसको लेकर सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया है। एक यूजर ने एक्स पर लिखा कि रामलीला के साथ न्याय हो। वहीं, एक दूसरे यूजर ने हंसते हुए लिखा कि पाकिस्तान में रामलीला की सस्ती वर्जन भी आ गई। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा कि लो बजट रामलीला। 
 


 
 

यह खबर भी पढ़ें: Miriam Haley: हार्वे वीनस्टीन के खिलाफ मीरियम हेली ने फिर दी गवाही, अदालत में सुनाई आपबीती

एक नजर रामलीला फिल्म की ओर
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म 'गोलियों की रासलीला रामलीला' का निर्देशन संजय लीला भंसाली द्वारा किया गया था। यह फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी, जिसे हिट फिल्म कहा गया था।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें