फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hania Aamir: पहलगाम हमले के बाद भारतीय प्रशंसक ने हानिया आमिर के लिए भेजा खास तोहफा, वीडियो हुआ वायरल

Wed, 30 Apr 2025 09:46 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान से सिंधु जल संधि को खत्म कर दिया है। इस बीच अब एक भारतीय फैन ने पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर के लिए एक खास तोहफा भेजा है। जानिए इस तोहफे में क्या है खास।
विज्ञापन
हानिया आमिर - फोटो : इंस्टाग्राम @nehasargam
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। भारत सरकार ने इस हमले के बाद एक्शन लेते हुए पाकिस्तान से सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया है। पाकिस्तान अपने 80% कृषि भूमि की सिंचाई और 90% खाद्य उत्पादन के लिए इस नदी पर निर्भर है। इसलिए इस फैसले के बाद पाकिस्तान काफी परेशान है। क्योंकि उसके लिए अब आए दिन समस्याएं पैदा हो रही हैं। इस बीच एक वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक भारतीय लड़के ने पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर को पानी की बोतलों से भरा एक कूरियर भेजा है।

हानिया के लिए पानी की बोतलों से भरा पार्सल

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें कुछ लड़के एक पैक बॉक्स को खोलते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस डिब्बे पर लिखा हुआ है, ‘भारत की तरफ से हानिया आमिर रावलपिंडी, पंजाब पाकिस्तान के लिए।’ डिब्बे पर लिखी बात को पढ़कर ये लड़के हंसते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद जब वो इस पार्सल को खोलते हैं तो अंदर पानी की बोतलें रखी हुई होती हैं। इसके बाद ये लड़के और भी हंसते हैं। वीडियो में वो लड़का भी दिखाई दे रहा है, जिसने ये पार्सल भेजा है। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है।



यह खबर भी पढ़ें: Sukumar-Ram Charan: सुकुमार-राम चरण की फिल्म पर आया नया अपडेट, जानें कब से शुरू होगा काम

 

पहलगाम हमले के बाद भारतीय फिल्म से बाहर हुईं हानिया

विज्ञापन

पहलगाम हमले के बाद भारत में पाकिस्तानी कलाकारों के भी काम करने पर एक बड़ा सस्पेंस हैं। इस बीच पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान की बॉलीवुड फिल्म ‘अबीर गुलाल’ की रिलीज पर भी बैन लगा दिया है। जबकि हानिया आमिर जो दिलजीत दोसांझ के साथ ‘सरदारजी 3’ में अभिनय करने वाली थीं, उन्हें भी फिल्म से बाहर कर दिया गया है। तो वहीं हमले के बाद भारत सरकार ने भारत में रह रहे पाकिस्तानियों को वापस जाने का भी आदेश दे दिया था।

यह खबर भी पढ़ें: Dadasaheb Phalke: सब कुछ लुटाकर सिनेमा के पितामह बने दादासाहेब फाल्के, समाज के खिलाफ जाकर महिलाओं को दिया मौका

22 अप्रैल को हुआ था हमला
बीते 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने निर्दोष पर्यटकों पर उनका धर्म पूछकर उन्हें गोली मार दी थी। इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी, बल्कि कई लोग घायल हो गए थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें