फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Naseem Shah: क्रिकेट के बाद अब फिल्मों की दुनिया में कदम रखेंगे पाक खिलाड़ी नसीम शाह? वकार यूनुस ने दिए संकेत

Thu, 24 Nov 2022 04:34 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
नसीम शाह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

क्या फिल्मों में डेब्यू करने वाले हैं पाकिस्तान के बेहतरीन गेंदबाज नसीम शाह? रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि जल्द ही पाक खिलाड़ी नसीम शाह खेल की दुनिया में नाम कमाने के बाद अब एक्टिंग में अपनी किस्मत आजमाने की तैयारी कर रहे हैं। चर्चा है कि अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी से सुर्खियां बटोरने के बाद अब नसीम शाह अभिनय की दुनिया में कदम रखने वाले हैं। लेकिन, सवाल यह उठता है कि रिपोर्ट्स में यह दावा क्यों किया जा रहा है? दरअसल, हाल ही में पूर्व क्रिकेटर वकार यूनुस ने अपनी पोस्ट में इस बात का हिंट दिया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Anmol Baloch: शॉर्ट ड्रेस पहनने पर ट्रोल हो गईं पाकिस्तानी अभिनेत्री, यूजर्स ने याद दिलाया धर्म

पाकिस्तान के फॉर्मर क्रिकेटर वकार यूनुस ने हाल ही में नसीम शाह की गेंदबाजी की तारीफ करते हुए एक ट्वीट किया था। उन्होंने इस दौरान कुछ ऐसा लिखा, जिसे पढ़ने के बाद हर कोई यही सोचने लगा कि क्रिकेट के बाद अब नसीम एक्टिंग में अपना नसीब आजमाने जा रहे हैं। दरअसल, वकार यूनुस ने नसीम शाह संग एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'नजर बनाए रखें, कुछ बड़ा आने वाला है। नसीम शाह सिर्फ एक अच्छे क्रिकेटर ही नहीं हैं, बल्कि एक बहुत अच्छे एक्टर भी हैं'।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16: ‘बिग बॉस’ में वाइल्ड कार्ड बनकर आए सुंबुल के खास दोस्त फहमान खान, खुशी से झूम उठीं एक्ट्रेस 
 

हालांकि, वकार की इस पोस्ट के सामने आने के बाद से ही फैंस निराश हो गए है। वह, पूर्व क्रिकेटर की पोस्ट पर कमेंट कर नसीम को एक्टिंग न करने की सलाह दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'लड़के को क्रिकेट खेलने पर फोकस करने दीजिए...अभी इन ड्रामे, एक्टिंग को छोड़ दीजिए'। वहीं, एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, 'ओह भाई क्रिकेट के लिए छोड़ दो नसीम को. नहीं कराओ एक्टिंग, इसका करियर क्यों खराब कर रहे हो तुम लोग।'
विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Richa Chaddha: गलवान को लेकर ऋचा चड्ढा ने किया सेना का अपमान? सोशल मीडिया पर भड़क गए लोग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें