अदनान ने लगाया चोरी का आरोप
हाल ही में जब कृति सेनन का गाना 'अंखियां दे कोल' रिलीज हुआ तो उसे सोशल मीडिया पर काफी तारीफें मिलीं। लेकिन इन्हीं तारीफों के बीच पाकिस्तानी एक्टर अदनान ने कृति को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर खूब-खरी खोटी सुनाई। उन पर साहित्यिक चोरी का आरोप तक लगा दिया। उन्होंने एक्स पर कृति के गाने की फोटो शेयर करते हुए लिखा- 'नकल करने में कोई बुराई नहीं है। लेकिन एक बेहतरीन और क्लासिक गाने को खराब कर देना गलत बात है। आपको रेशमा जी की थोड़ी इज्जत करनी चाहिए थी। उनका संगीत पूरे सम्मान का हकदार है। यह तो गाने का बिल्कुल घटिया प्रदर्शन है।'
कृति सेनन ने साधी है चुप्पी
कृति 'अंखियां दे कोल' गाने में अपने डांस मूव को मिली तारीफ से खुश हैं। लेकिन अदनान के ट्विट पर उन्होंने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। हो सकता है कि वह इस पर कुछ बोले भी नहीं। क्योंकि अभी उनका पूरा ध्यान फिल्म 'दो पत्ती' की रिलीज पर है। वैसे कृति के फैंस जरूर उनके पक्ष में आकर खड़े हो गए है, वह सोशल मीडिया पर उनका साथ दे रहे हैं।
चलने लगा है तनिष्क बागची-शिल्पा राव की आवाज का जादू
फिल्म 'दो पत्ती' में रिमेक सॉन्ग को तनिष्क बागची और शिल्पा राव ने गाया है। इन दोनों की आवाज में गाना काफी पसंद किया जा रहा है। आने वाले दिनों में यह गाना अगर टॉप चार्ट में आ जाए तो हैरानी नहीं होगी।