फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'धुरंधर' को टक्कर देने के लिए पाकिस्तान ने किया नई फिल्म का एलान, ल्यारी की सच्ची कहानी दिखाने का किया दावा

Wed, 17 Dec 2025 08:31 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dhurandhar: पाकिस्तान में फिल्म 'धुरंधर' की काफी आलोचना हुई है। इस बीच पाकिस्तान ने एलान किया है कि वह एक ऐसी फिल्म ला रहे हैं जिसमें ल्यारी की सच्चाई को दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
मेरा ल्यारी, धुरंधर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'धुरंधर' की जहां दुनियाभर में तारीफ हो रही है, वहीं पाकिस्तान में इस फिल्म की काफी आलोचना हुई है। फिल्म में पाकिस्तान के इलाके ल्यारी को दिखाया गया है। पाकिस्तान का दावा है कि फिल्म में इस इलाके को गलत तरह से पेश किया गया है। ऐसे में पाकिस्तान ने एलान किया है कि वह ल्यारी पर केंद्रित एक फिल्म बनाएगा और इसके बारे में सही जानकारी देगा।
विज्ञापन

'मेरा ल्यारी' में दिखेगी ल्यारी की कहानी
पाकिस्तान के सिंध सूचना विभाग ने एक्स पर एक पोस्ट में नई फिल्म का एलान किया है। इसमें कहा गया है कि आने वाली फिल्म का मकसद ल्यारी की असली कहानी दिखाना है। 'मेरा ल्यारी' नाम की यह फिल्म अपराध या हिंसा के बजाय इलाके की संस्कृति और आम जिंदगी पर आधारित होगी। 
 

पोस्ट में क्या है?
पोस्ट में लिखा है 'गलत जानकारी असलियत को मिटा नहीं सकती। ल्यारी संस्कृति, शांति और मजबूती के लिए मशहूर है, हिंसा के लिए नहीं। जहां 'धुरंधर' प्रोपेगेंडा फैलाती है, वहीं 'मेरा ल्यारी' जल्द ही गर्व और खुशहाली की असली कहानी बताएगी। फिल्म 'मेरा ल्यारी' जनवरी 2026 में रिलीज हो रही है। ल्यारी के खिलाफ भारतीय प्रोपेगेंडा कभी कामयाब नहीं होगा।'

450 करोड़ के क्लब में शामिल होने की तरफ बढ़ी 'धुरंधर', जानें तेरहवें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

'मेरा ल्यारी' के बारे में
फिल्म 'मेरा ल्यारी' के निर्देशक अबू अलीहा हैं। इसकी निर्माता आयशा उमर हैं। आयशा उमर, दानानीर मोबीन और समिया मुमताज ने इसमें अहम किरदार निभाया है।
विज्ञापन

'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस - फोटो : अमर उजाला
बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही फिल्म
आपको बता दें कि फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने अब तक 427 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। वहीं फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 639 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुका है। इसमें रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कलाकार शामिल हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें