इस तारीख को रिलीज होगी 'इक्कीस'
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर मैडॉक फिल्म्स ने एक पोस्ट शेयर की है। फिल्म के पोस्टर पर लिखा है 'इक्कीस 1 जनवरी 2026 को रिलीज होगी। साहस के वर्ष की शुरुआत।' पोस्ट के कैप्शन में लिखा है 'इस साल अपने आपको साहस का उपहार दें। इस वीकएंड इक्कीस का ट्रेलर सिनेमाघरों में आ रहा है। दिग्गज डायरेक्टर श्रीराम राघवन की पहली वॉर फिल्म में एक नया अध्याय शुरू हो रहा है। भारत के सबसे कम उम्र के परमवीर चक्र विजेता, सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की सच्ची कहानी। कुछ हीरो कम उम्र में ही शहीद हो जाते हैं। सिनेमाघरों में साहस का अनुभव करें। इक्कीस 1 जनवरी को रिलीज हो रही है।'
फिल्म 'इक्कीस' में धर्मेंद्र और अगस्त्य नंदा
- फोटो : इंस्टाग्राम@maddockfilms
फिल्म की कहानी और स्टार कास्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म देशभक्ति से भरपूर है। यह सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल पर आधारित है। वह भारतीय सेना के एक वीर अधिकारी थे। 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में वह शहीद हो गए थे। उन्हें मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च सैन्य सम्मान, परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया।
अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा फिल्म में अरुण खेत्रपाल का किरदार निभा रहे हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म में दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र नजर आएंगे। फिल्म में जयदीप अहलावत और सिमर भाटिया भी नजर आएंगी।