96वें अकादमी अवॉर्ड्स का समापन हो चुका है। अवॉर्ड समारोह काफी दिलचस्प रहा। इस बार ऑस्कर में ओपनहाइमर और पुअर थिंग्स का दबदबा रहा। लीडिंग रोल का अवॉर्ड 'पुअर थिंग्स' फिल्म के लिए एमा स्टोन को मिला। इस दौरान अभिनेत्री के चेहरे के भाव देखने लायक थे। अपना नाम सुनते ही वह हैरान हो गईं। फिर खुशी से उछल पड़ीं। मंच तक पहुंचते पहुंचते भावुक हुईं और फिर आंसू छलक पड़े।