फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishi Kapoor: जब ऋषि कपूर ने की थी आलिया भट्ट की तारीफ, बोले- फिल्मों को लेकर उनकी पसंद...

Wed, 30 Apr 2025 11:59 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rishi Kapoor On Alia Bhatt: एक बार अभिनेता ऋषि कपूर से पूछा गया था कि वह नई जेनेरेशन के बारे में क्या विचार रखते हैं? इस पर उन्होंने अभिनेत्री आलिया भट्ट की तारीफ की थी।
विज्ञापन
ऋषि कपूर, आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋषि कपूर हिंदी सिनेमा के ऐसे सितारे थे जो कई तरह के रोल करते थे। एक बार उन्होंने अभिनेत्री आलिया भट्ट की खूब तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि आलिया भट्ट अच्छी फिल्मों को चुनती हैं। उनका एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस इंटरव्यू में उन्होंने आलिया भट्ट की तारीफ की। उन्होंने कहा कि छोटी सी उम्र में अच्छी फिल्म चुनना और उस पर काम करना आसान नहीं है।
विज्ञापन

ऋषि कपूर ने की आलिया की तारीफ
न्यूज 18 ने अपनी एक खबर में 2018 के एक इंटरव्यू का जिक्र करते हुए लिखा है कि ऋषि कपूर ने अलिया भट्ट की फिल्मों को पसंद को लेकर उनकी तारीफ की थी। उनसे जब पूछा गया कि वह नई जेनेरेशन के बारे में क्या राय रखते हैं? इस पर ऋषि कपूर ने कहा 'मैं आलिया भट्ट जैसे कलाकारों को पसंद करता हूं, जो 'हाइवे' और 'राजी' जैसी फिल्मों में चुनौतीपूर्ण किरदार पसंद करती हैं।

आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम-@aliaabhatt
ऋषि कपूर और आलिया भट्ट ने साथ में किया काम
ऋषि कपूर ने आगे कहा 'यह बहुत मुश्किल काम है कि कोई कम उम्र में अच्छी फिल्म चुने और उसकी जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठा ले। यह काम कोई कलाकार ही कर सकता है। फिल्मों में ऐसे पार्ट्स पाना किस्मत की बात है। आलिया बहुत भाग्यशाली हैं और हां वह काबिल भी हैं।' आलिया भट्ट और ऋषि कपूर ने 'कपूर एंड सन्स' फिल्म में साथ काम किया है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और फवाद खान भी थे।
विज्ञापन

ऋषि कपूर ने अदाकारी से खींचा लोगों का ध्यान
ऋषि कपूर ने अपनी कलाकारी से कई सालों तक दर्शकों को बांधे रखा। उनका करियर पांच दशकों का रहा। ऋषि कपूर ने लगभग 100 फिल्मों में काम किया। इन फिल्मों में काम करते हुए उन्होंने कभी भी दर्शकों का ध्यान खींचने में कोई कोताही नहीं बरती। उन्होंने अपनी जिंदगी के आखिर में भी बेहतरीन अदाकारी की। 
ऋषि कपूर को साल 2018 में ल्यूकेमिया की बामारी का पता चला। उनका एक साल तक इलाज चला लेकिन वह बीमारी से जूझते रहे। 30 अप्रैल 2020 को, ऋषि ने आखिरी सांस ली। आज ऋषि कपूर की पुण्यतिथि है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें