Actor Ravikumar Passes Away: अभिनेता रविकुमार का निधन हो गया है। वे कैंसर से जंग हार गए हैं। रविकुमार ने तमिल और मलयालम फिल्मों में अपने अभिनय से लोकप्रियता हासिल की।
लोकप्रिय अभिनेता रविकुमार ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। आज शुक्रवार 04 अप्रैल को उनका निधन हो गया है। वे कैंसर के खिलाफ जंग हार गए। शिवकुमार तमिल और मलयालम फिल्मों में अपने यादगार किरदारों से दर्शकों के बीच लोकप्रिय रहे। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक उनके निधन की सूचना कलाकारों के एक संगठन ने दी।
तमिल और मलयालम फिल्मों में किया काम
नादिगर संगम ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर शिवकुमार को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, 'मलयालम और तमिल सिनेमा में अपने शानदार करियर के लिए मशहूर दिग्गज फिल्म अभिनेता रविकुमार का चेन्नई में निधन हो गया। उन्होंने शुक्रवार सुबह 10:30 बजे अंतिम सांस ली। शिवकुमार का निधन कैंसर के कारण हुआ है'।
शनिवार को होगा अंतिम संस्कार
अभिनेता का अंतिम संस्कार कल शनिवार 05 अप्रैल को होगा। शिवकुमार की उम्र 70 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। तमिल में, रविकुमार ने अनुभवी के बालाचंदर द्वारा निर्देशित 'अवर्गल' सहित कई फिल्मों में अभिनय किया। इसमें चर्चित सितारे रजनीकांत और कमल हासन भी थे।
टीवी की दुनिया में भी किया काम
इसके अलावा 'पागलिल ओरु इरावु' और 'रामना' जैसी फिल्में भी हैं। शिवकुमार की मलयालम फिल्मों में 'अवलुदे रावुकल', 'लिसा', 'सर्पम' और 'अंगाडी' शामिल हैं। अपने जीवन के आखिरी वर्षों में अभिनेता ने कई टीवी सीरियल्स में भी अभिनय किया।