फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Actor Ravikumar Death: कैंसर से जंग हारे अभिनेता रविकुमार, तमिल और मलयालम सिनेमा में दिखाया था अभिनय का दमखम

Fri, 04 Apr 2025 03:05 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Actor Ravikumar Passes Away: अभिनेता रविकुमार का निधन हो गया है। वे कैंसर से जंग हार गए हैं। रविकुमार ने तमिल और मलयालम फिल्मों में अपने अभिनय से लोकप्रियता हासिल की।
विज्ञापन
Actor Ravikumar - फोटो : इंस्टाग्राम-@siaaprnews
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकप्रिय अभिनेता रविकुमार ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। आज शुक्रवार 04 अप्रैल को उनका निधन हो गया है। वे कैंसर के खिलाफ जंग हार गए। शिवकुमार तमिल और मलयालम फिल्मों में अपने यादगार किरदारों से दर्शकों के बीच लोकप्रिय रहे। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक उनके निधन की सूचना कलाकारों के एक संगठन ने दी।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें:
L2 Empuraan: ‘एम्पुरान’ मेकर्स के माफी मांगने पर सुदीप्तो का कटाक्ष, हम सुप्रीम कोर्ट तक गए पर माफी नहीं मांगी

तमिल और मलयालम फिल्मों में किया काम
नादिगर संगम ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर शिवकुमार को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, 'मलयालम और तमिल सिनेमा में अपने शानदार करियर के लिए मशहूर दिग्गज फिल्म अभिनेता रविकुमार का चेन्नई में निधन हो गया। उन्होंने शुक्रवार सुबह 10:30 बजे अंतिम सांस ली। शिवकुमार का निधन कैंसर के कारण हुआ है'।

यह खबर भी पढ़ें:
Idli Kadai: धनुष ने किया 'इडली कड़ाई' की नई रिलीज डेट का एलान, फिल्म का नया पोस्टर भी हुआ जारी

शनिवार को होगा अंतिम संस्कार
अभिनेता का अंतिम संस्कार कल शनिवार 05 अप्रैल को होगा। शिवकुमार की उम्र 70 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। तमिल में, रविकुमार ने अनुभवी के बालाचंदर द्वारा निर्देशित 'अवर्गल' सहित कई फिल्मों में अभिनय किया। इसमें चर्चित सितारे रजनीकांत और कमल हासन भी थे। 

यह खबर भी पढ़ें:
Avatar Fire and Ash: 'अवतार फायर एंड ऐश' का ट्रेलर कब होगा रिलीज, 'पेंडोरा की दुनिया' में जो सलदाना की वापसी
विज्ञापन

टीवी की दुनिया में भी किया काम
इसके अलावा 'पागलिल ओरु इरावु' और 'रामना' जैसी फिल्में भी हैं। शिवकुमार की मलयालम फिल्मों में 'अवलुदे रावुकल', 'लिसा', 'सर्पम' और 'अंगाडी' शामिल हैं। अपने जीवन के आखिरी वर्षों में अभिनेता ने कई टीवी सीरियल्स में भी अभिनय किया।

यह खबर भी पढ़ें:
Eisha Singh: डेटिंग की अटकलों के बीच अविनाश-ईशा ने किया म्यूजिक वीडियो का प्रमोशन, सगाई की बात पर चुप्पी तोड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें