फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nora Fatehi: जल देवी बनी नजर आईं नोरा फतेही; स्वर्ण आभूषण पहनकर समुद्र में दिए दिलकश पोज, दीवाने हुए फैंस

Tue, 12 May 2026 06:16 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Nora Fatehi Stunning Look: अभिनेत्री नोरा फतेही ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इनमें वे सोने के आभूषणों से सजी किसी जल देवी जैसी लग रही हैं।
विज्ञापन
नोरा फतेही - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोरा फतेही अपने लुक और स्टाइल के मामले में अक्सर सुर्खियां बटोरती हैं। वे सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। अब वे अपने हालिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने अपनी कुछ मनमोहक फोटोज शेयर की हैं। इन्हें देखकर लगेगा मानो कोई दिव्य जल देवी हो। खुद नोरा भी अपने इस लुक की दीवानी हो रही हैं।

विज्ञापन



नोरा के लुक में दिखी दो संस्कृतियों की झलक

नोरा फतेही ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'इस लुक की दीवानी हो गई हूं। हम सोने के गहनों के जरिए एक भारतीय अंदाज वाली किसी दिव्य जल देवी जैसा रूप दिखाना चाहते थे, लेकिन साथ ही बॉडी टैटू के जरिए इसमें अमाजिग बर्बर संस्कृति का भी एक टच जोड़ना चाहते थे। दो अलग-अलग दुनियाओं के एक बेहद खूबसूरत मेल की झलक इस लुक में है'।

Seerat Kapoor: कौन हैं सीरत कपूर? फैन ने बताया 'अल्लू अर्जुन की प्रॉपर्टी' तो भड़कीं एक्ट्रेस, दिया ऐसा जवाब

नोरा फतेही - फोटो : इंस्टाग्राम
क्या है अमाजिग बर्बर संस्कृति?
बता दें कि अमाजिग बर्बर संस्कृति उत्तरी अफ्रीका की सबसे प्राचीन और समृद्ध संस्कृतियों में से एक है। नोरा के इस लुक में जहां सोने के पारंपरिक आभूषणों से भारतीय संस्कृति की झलक नजर आ रही है। वहीं, बर्बर संस्कृति को उन्होंने जोड़कर इसे और खूबसरत बनाया है।
 
विज्ञापन

नोरा फतेही - फोटो : इंस्टाग्राम
नेटिजंस क्या बोले?
नोरा फतेही ने कमरबंद से लेकर गले के मल्टी लेयर हार और झुमकों के साथ-साथ मुकुट भी पहना है। उनके इस लुक पर नेटिजंस तारीफ कर रहे हैं। यूजर्स लिख रहे हैं, 'अलग-अलग कल्चर को बहुत ही खूबसूरती से दिखाया है'। नोरा के वर्क फ्रंट की बात करें तो बीते दिनों वे 'केडी' फिल्म के गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' में नजर आई थीं। इस गाने पर काफी विवाद हुआ और मामला कोर्ट तक पहुंचा। 



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें