स्मिता और नीतीश पिछले कई साल से अलग रहे हैं और उनके तलाक का मामला फैमिली कोर्ट में चल रहा है। स्मिता ने नीतीश के आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि इसके पीछे उनका उद्देश उनकी छवि खराब करना था।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अभिनेता नीतीश भारद्वाज ने हाल ही में अपनी पत्नी स्मिता भारद्वाज पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने बताया था कि उनकी पत्नी उन्हें बेटियों से नहीं मिलने दे रही हैं। अब इस पूरे मामले पर अतिरिक्त मुख्य सचिव पर कार्यरत उनकी पत्नी ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सोमवार को कहा कि उनके पति की ओर से लगाए गए आरोप झूठे और दुर्भावनापूर्ण हैं।
स्मिता ने किया चौंकाने वाला खुलासा
स्मिता और नीतीश पिछले कई साल से अलग रहे हैं और उनके तलाक का मामला फैमिली कोर्ट में चल रहा है। स्मिता भारद्वाज ने नीतीश के आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि इसके पीछे उनका उद्देश उनकी छवि खराब करना था। उन्होंने कहा, "जुड़वा बेटियों का अपहरण कर उनसे मिलने नहीं देने का नीतीश का दावा पूरी तरह से निराधार है।" स्मिता भारद्वाज ने दावा किया कि नीतीश भारद्वाज 17 फरवरी को और 2 जनवरी को पुणे में बच्चों से मिले थे।Dhanush: धनुष की 'डी50' फिल्म के शीर्षक से उठा पर्दा, निर्माताओं ने जारी किया अभिनेता का पहला पोस्टर
विज्ञापन
फोन पर होती है बेटियों से बात
उन्होंने बताया कि नीतीश भारद्वाज ने 2022 से उनके आवास पर घरेलू फोन के माध्यम से बेटियों के साथ नियमित रूप से बातचीत जारी रखी और यह यह तथ्य फैमिली कोर्ट की फाइलों में भी दर्ज है। उन्होंने कहा कि नीतीश ने खुद फैमिली कोर्ट के सामने दावा किया है कि उन्होंने बेटियों से उसी लैंडलाइन नंबर पर बात की है। ऐसे में फोन नंबर से अनजान होने का उनका दावा झूठा और भ्रामक है।