अनुराग कश्यप की फिल्म 'निशानची' ने आज सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। इस फिल्म से ऐश्वर्य ठाकरे अपना एक्टिंग डेब्यू कर चुके हैं। फिल्म में ऐश्वर्य के अलावा वेदिका पिंटो , विनीत सिंह, कुमुद मिश्रा, मोनिका पंवार, मोहम्मद जिशान अयूब नजर आ रहे हैं। फिल्म को लेकर क्या है जनता की राय, चलिए आपको बताते हैं।
फिल्म पर जनता की प्रतिक्रिया
फिल्म देखकर आईं ऑडियंस की तरफ से अब इसे रिएक्शन्स मिल रहे हैं। कई यूजर्स ने फिल्म की तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा- 'फिल्म देखने के बाद एक बात तो साफ है। ऐश्वर्य ठाकरे लंबी रेस का घोड़ा हैं।' वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा- 'डबल रोल में एक्टिंग, खुद का म्यूजिक कम्पोज़ करना और गाना भी?? #ऐश्वर्यठाकरे ने अपने डेब्यू में सब कर दिखाया! कमाल कर दिया'
ऐश्वर्य ठाकरे की हुई तारीफ
फिल्म से डेब्यू करने वाले ऐश्वर्य की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- अभी-अभी देखी निशानची।
ऐश्वर्य ठाकरे का डेब्यू अनोखे डबल रोल के साथ सच में कमाल है। दोनों किरदारों को जिस तरह से निभाया है, पूरा न्याय किया है।'