अक्षय कुमार और अरशद वारसी की मच अवेटेड फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म रिलीज होते ही लोगों को पसंद भी आ रही है। यही कारण है कि इसे देखकर लौटे लोग इसकी तारीफ कर रहे हैं और फिल्म पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। आइए जानते हैं एक्स पर लोगों ने फिल्म देखने के बाद दीं कैसी प्रतिक्रियाएं?
यूजर्स ने की फिल्म की तारीफ
एक यूजर ने फिल्म की तारीफ करते हुए इसे पांच में से चार स्टार दिए हैं। यूजर ने फिल्म को साल 2025 की सबसे अच्छी चीज बताया है। फिल्म की कहानी, अभिनय और कॉमेडी सबकी तारीफ की है। एक अन्य यूजर ने फिल्म को शानदार बताते हुए अक्षय कुमार के अभिनय की तारीफ की है। इसे एक गंभीर कोर्ट रूम ड्रामा बताया है।
फैंस को पसंद आई अक्षय-अरशद की कॉमेडी
एक यूजर ने फिल्म को शानदार कोर्ट रूम ड्रामा बताया है। यूजर ने फिल्म को चार स्टार देते हुए अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग की तारीफ की है। साथ ही फिल्म के अंत में अक्षय के भाषण को ताली बजाने पर मजबूर कर देने वाला बताया है। एक अन्य दर्शक ने ‘जॉली एलएलबी 3’ को हाजिरजवाबी, कॉमेडी, व्यंग्य और शानदार संदेश देने वाली फिल्म बताया है। साथ ही अक्षय और अरशद के काम की भी तारीफ की है।