फिल्म निर्माता निखिल आडवाणी की बहुप्रतीक्षित परियोजना ‘फ्रीडम एट मिडनाइट’ की पहली झलक सामने आ चुकी है। इस पॉलिटिकल ड्रामा में स्वतंत्रता आंदोलन, और ब्रिटिश द्वारा भारत और पाकिस्तान के विभाजन के दौरान की अनकही कहानियों को दिखाया जाएगा। हिंदी सिनेमा शुरू से ही स्वतंत्रता आंदोलन और स्वतंत्रता सेनानियों पर फिल्में बनाता आ रहा है। सीरीज का टीजर भी काफी दिलचस्प है और फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
जारी हुआ 'फ्रीडम एट मिडनाइट' का टीजर
लैरी कॉलिन्स और डॉमिनिक लैपियर की साल 1975 में लिखी गई पुस्तक पर आधारित 'फ्रीडम एट मिडनाइट' राजनीतिक सीरीज भारत के स्वतंत्रता आंदोलन पर आधारित है, जिसमें उस युग की अनकही कहानियां दिखाई गई हैं, जब देश के तत्कालीन ब्रिटिश औपनिवेशिक शासकों ने 1947 में देश को भारत और पाकिस्तान में विभाजित कर दिया था। सोनी लिव ने टीजर के रूप में अब दर्शकों के साथ कलाकारों की झलक साझा की है, जिसे ड्रॉप वन का नाम दिया गया है।
इनके सहयोग से बनी है सीरीज
बता दें कि सोनी लिव पर स्ट्रीम होने वाली इस वेब सीरीज का निर्माण स्टूडियो नेक्स्ट और सोनी लिव के सहयोग से एम्मे एंटरटेनमेंट ने किया है। निखिल सीरीज की कहानी अभिनंदन गुप्ता, अद्वितिया करेंग दास, गुंदीप कौर, दिव्य निधि शर्मा, रेवंत साराभाई और एथन टेलर ने लिखी है। निर्माता ने बताया था कि यह सीरीज हमारे दिग्गज स्वतंत्रता सेनानी महात्मा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू और सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धाजंलि है, जिन्होंने साहसपूर्ण ढंग से आजादी के लिए लड़ाई लड़ी।
यह काम कर आएंगे नजर
कलाकारों की बात करें तो इस सीरीज में सिद्धांत गुप्ता {पंडित जवाहर लाल नेहरू}, चिराग वोहरा {महात्मा गांधी}, राजेन्द्र चावला {सरदार वल्लभभाई पटेल},
आरिफ जकारिया {मुहम्मद अली जिन्ना}, इरा दुबे {फातिमा जिन्ना}, मलिष्का मेंडोंसा {सरोजिनी नायडू} की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। हालांकि, अभी तक इसकी रिलीज डेट को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। दर्शक सीरीज की पहली झलक के बाद से ही इसे देखने के लिए काफी उत्साहित है।