फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Reed Hastings: नेटफ्लिक्स के सह-संस्थापक ने बताई ट्रंप को हराने की रणनीति, बाइडन से की चुनाव न लड़ने की मांंग

Thu, 04 Jul 2024 10:53 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हेस्टिंग्स ने कहा, "बाइडेन को एक कदम पीछे हटना चाहिए ताकि एक सशक्त डेमोक्रेटिक नेता ट्रंप को हरा सके और हमें सुरक्षित और समृद्ध रख सके।" द टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, हेस्टिंग्स और उनकी पत्नी पैटी क्विलिन लंबे समय से डेमोक्रेटिक पार्टी के सबसे बड़े डोनर में से एक हैं।
विज्ञापन
जो बाइडन और रीड हेस्टिंग्स - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेटफ्लिक्स के सह-संस्थापक और कार्यकारी अध्यक्ष रीड हेस्टिंग्स उन डेमोक्रेट्स में शामिल हो गए हैं, जो सार्वजनिक रूप से जो बाइडन से पार्टी के 2024 के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में पद छोड़ने का आग्रह कर रहे हैं। बाइडन फिर से चुनाव की मांग कर रहे हैं, लेकिन डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ पहली राष्ट्रपति बहस में उनके खराब प्रदर्शन ने कुछ डेमोक्रेट्स को यह आग्रह करने पर मजबूर कर दिया है कि वे पद छोड़ दें क्योंकि उनका मानना है कि पार्टी ट्रम्प को हराने का यही एकमात्र तरीका है।
विज्ञापन


बाइडेन पर पड़ा पद छोड़ने का दबाव
हेस्टिंग्स ने कहा, " बाइडन को एक कदम पीछे हटना चाहिए ताकि एक सशक्त डेमोक्रेटिक नेता ट्रंप को हरा सके और हमें सुरक्षित और समृद्ध रख सके।" द टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, हेस्टिंग्स और उनकी पत्नी पैटी क्विलिन लंबे समय से डेमोक्रेटिक पार्टी के सबसे बड़े डोनर में से एक हैं। इस जोड़े ने हाल के वर्षों में पार्टी को काफी दान दिया है।

डोनाल्ड ट्रम्प को हराने की है कोशिश
साल 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में बाइडन के खराब प्रदर्शन ने डेमोक्रेट्स को विभाजित कर दिया है। “द व्यू” की सह-होस्ट सारा हेन्स ने बहस के अगले दिन सुबह कहा कि अगर डेमोक्रेट्स को ट्रंप को फिर से राष्ट्रपति बनने से रोकना है तो बाइडन को बीच में ही हट जाना चाहिए । हेन्स ने ऑन एयर कहा, "मुझे लगता है कि राष्ट्रपति बाइडन को पद छोड़ देना चाहिए और उनकी जगह किसी और को नियुक्त किया जाना चाहिए। अगर हम नवंबर में डोनाल्ड ट्रंप को हराना चाहते हैं तो मुझे बिल्कुल लगता है कि... उन्हें तेजी से काम करना होगा, और मैं राष्ट्रपति के सबसे करीबी लोगों से आग्रह करूंगी कि वे बातचीत करें, जिसकी उन्हें जरूरत है और न केवल राजनीतिक परिणामों के लिए, बल्कि मानवता, उनकी ईमानदारी और उनकी विरासत के लिए। अभी यह सब दांव पर लगा है।"
विज्ञापन


एलिसा फराह ग्रिफिन ने जताई सहमति
हेन्स की "द व्यू" की सह-होस्ट एलिसा फराह ग्रिफिन ने सहमति जताते हुए कहा, "डोनाल्ड ट्रंप हमारे लोकतंत्र के लिए खतरा हैं। हमें किसी ऐसे व्यक्ति की जरूरत है जो उन्हें हरा सके। अपनी महत्वाकांक्षा से पहले देश को प्राथमिकता देनी चाहिए और उन्हें एक तरफ हटकर दूसरों को कमान सौंपनी चाहिए। मेरे शब्दों पर ध्यान दें, अगर यह ट्रंप बनाम बाइडन है, तो यह ट्रंप ही होगा।"
विज्ञापन

 

Kabir Khan: फिल्मों की कमाई पर बोले कबीर खान, कहा- इंडस्ट्री आंकड़ों के इर्द-गिर्द घूम रही, यह सही नहीं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें