नील ने स्वर्णिम युग को किया याद
नील नितिन मुकेश ने मौजूदा माहौल और राज कपूर और मुकेश जी के स्वर्णिम युग के बीच अंतर के बारे में बात की। उन्होंने कहा 'उस समय दोस्ती का कोई एजेंडा नहीं था। फिल्म निर्माण एक जुनून था, एक सहयोग था। राज कपूर साहब को मान्यता की आवश्यकता नहीं थी, फिर भी वे अपनी फिल्मों को ऋषिकेश मुखर्जी के पास जांच के लिए ले जाते थे। आज हम सब कुछ छिपाते हैं- हमारे लुक, ट्रेलर, कट- जब तक कि वे रिलीज होने के लिए तैयार न हो जाएं।'
Viral Video: मोर को देख नाचने लगीं कंगना रनौत, पेड़ से तोड़ आम, देखें वायरल वीडियो
सामूहिक हताशा में हैं लोग
नील के मुताबिक इस बदलाव की जड़ सामूहिक हताशा में है। 'हर किसी ने पूरी सफलता का स्वाद नहीं चखा है। एक महत्वाकांक्षा बनी हुई है, एक अवसर चूक जाने का अहसास सिस्टम में घुस रहा है। ऐसा नहीं होना चाहिए।'
नील नितिन मुकेश का काम
नील नितिन मुकेश के काम के बारे में बात करें तो वह 'प्रेम रतन धन पायो', 'साहो' और 2024 में रिलीज होने वाली 'हिसाब बराबर' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। 'है जुनून' के साथ वह अब डिजिटल में कदम रख रहे हैं।