फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36 Days: खूबसूरत हसीना के जाल में फंसे मर्द, रहस्यों में लिपटी हैं नेहा शर्मा, ‘36 डेज’ ओटीटी पर होगी रिलीज

Wed, 29 May 2024 06:18 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा शर्मा की क्राइम थ्रिलर सीरीज ‘36 डेज’ जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होगी। अभिनेत्री ने इसका ट्रेलर साझा करते हुए इसके रिलीज के बारे में जानकारी दी है।
विज्ञापन
नेहा शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम @ nehasharmaofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा शर्मा की क्राइम थ्रिलर सीरीज ‘36 डेज’ जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। अभिनेत्री ने अपने एक्स अकाउंट पर सीरीज का ट्रेलर साझा कर इसकी जानकारी दी है। ट्रेलर में देखा जा सकता है कि अभिनेत्री जितनी खूबसूरत हैं उतनी ही खतरनाक भी। सीरीज में मर्द खुद ही मकड़ी के जाल में कीड़े की तरह फंस जाते हैं और नेहा के किरदार का शिकार बन जाते हैं। बता दें कि इससे पहले नेहा को 'इललीगल 3' में देखा गया था। 
विज्ञापन


रहस्यों से भरी है '36 डेज' 
अभिनेत्री ने एक्स पर ट्रेलर को साझा करते हुए लिखा, ‘हर कहानी के हमेशा 3 पहलू होते हैं, आपका पक्ष, मेरा पक्ष और सच्चाई। लेकिन क्या होगा अगर सच्चाई रहस्यों की दीवार के पीछे छिपी हो? हमेशा याद रखें - रहस्य स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है! ‘सोनी लिव’ पर जल्द ही स्ट्रीमिंग होने वाली '36 डेज' की इस रोमांचक कहानी के लिए हमारे साथ जुड़ें।’
Mirzapur 3: क्या जुलाई में होगा मिर्जापुर 3 का प्रीमियर? निर्माताओं की पोस्ट ने बढ़ाई हलचल
विज्ञापन

रिलीज डेट का अभी नहीं हुआ है खुलासा
'36 डेज' का ट्रेलर तो रिलीज हो गया है, यह भी पता चल गया है कि यह ‘सोनी लिव’ पर प्रसारित होगा, लेकिन यह किस तारीख से देखने के लिए उपलब्ध होगी इसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। हालांकि, ट्रेलर देखकर लगता है कि ,सीरीज कई सारे रहस्यों से भरी होगी। सीरीज में नेहा शर्मा एक रहस्यमयी महिला के किरदार में नजर आ रही हैं। रहस्यमयी महिला एक नए और खूबसूरत इलाके में आकर बस जाती है। उसके बोल्ड लुक और पहनावे से आस-पास के लोग परेशान हो जाते हैं। जब लगता है कि सब कुछ ठीक हो रहा है तभी एक बुजुर्ग महिला गायब हो जाती है। फिल्म का ट्रेलर खौफनाक खुलासे के साथ खत्म होता है। नेहा का किरदार एक दम से बदल जाता है। वह जो दिखती हैं वो होती नहीं है। सीरीज के ट्रेलर ने प्रशंसकों की बेसब्री को बढ़ा दिया है। 
विज्ञापन


‘36 डेज’ स्टार कास्ट
 ‘36 डेज’ में नेहा शर्मा मुख्य भूमिका निभा रही हैं। वहीं, प्रमुख भूमिकाओं में अमृता खानविलकर, पूरब कोहली, श्रुति सेठ, शारिब हाशमी, फैजल राशिद, चंदन रॉय सान्याल, स्मरण साहू, जारा खान, प्रवीण मांजरेकर, केनेथ देसाई, चाहत विग, हार्दिका शर्मा और शिवम पाटिल, कुशी भारद्वाज शामिल हैं।
Moana 2: फैंस का इंतजार हुआ खत्म, निर्माताओं ने जारी किया 'मोआना 2' का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें