फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neena Gupta: बेबी गर्ल की मां बनने पर मसाबा ने दी थी ये दिलचस्प प्रतिक्रिया, नीना गुप्ता ने किया खुलासा

Thu, 17 Oct 2024 09:17 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता हाल में ही मां बनी हैं। अब नीना गुप्ता ने मसाबा के मां बनने के बाद उनकी पहली प्रतिक्रिया को लेकर बात की है, जिसमें उन्होंने बेटी की मां बनने पर दिलचस्प बात कही थी।
विज्ञापन
नीना गुप्ता और मसाबा गुप्ता - फोटो : इंस्टाग्राम@neena_gupta
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मसाबा गुप्ता और उनके पति सत्यदीप मिश्रा ने हाल ही में अपने जीवन के एक नए पड़ाव पर पहुंचे हैं। ये कपल बीते 11 अक्तूबर, 2024 को एक बच्ची के माता-पिता बने हैं। अभिनेत्री नीना गुप्ता, जो अब दादी बन चुकी हैं, उन्होंने हाल ही में खुलासा किया कि मसाबा हमेशा से एक बेटी चाहती थीं। अभिनेत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि बच्चे का स्वागत करने के बाद मसाबा की पहली प्रतिक्रिया काफी दिलचस्प थी। 

विज्ञापन


मां बनने के बाद मसाबा की थी ये दिलचस्प प्रतिक्रिया
एनडीटीवी को दिए एक हालिया इंटरव्यू के दौरान नीना गुप्ता ने कहा कि मसाबा एक लड़की चाहती थीं। ऐसे में जब वह बच्ची की मां बनीं, तो उनकी पहली प्रतिक्रिया बेहद मजेदार थी। अभिनेत्री ने कहा कि मसाबा की पहली प्रतिक्रिया थी कि भगवान का शुक्र है कि उन्हें लड़की हुई है। नीना गुप्ता के मुताबिक, मसाबा ने कहा, 'भगवान का शुक्र है। वह मेरे सभी बैग और गहने इस्तेमाल कर सकती है।" 
VVKWWV Collection Day 7: हफ्ते भर में बिगड़ी 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' की हालत, सातवें दिन की इतनी कमाई
विज्ञापन

दादी बनकर काफी खुश हैं नीना गुप्ता
नीना गुप्ता दादी बन कर काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि वह अभी भी दादी बनने की खुशी से फूले नहीं समा रही हैं। उन्होंने बताया कि वह दादी बनने की खबर से अभी भी इससे फूली नहीं समा रही हैं और इस खुशी को दिल में बसाए रखने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने उल्लेख किया कि वह मसाबा की देखभाल कर रही थीं और मसाबा अपने बच्ची की देखभाल कर रही थीं। दादी बनने पर नीना गुप्ता ने भी बेटी को गोद में लिए हुए अपनी एक तस्वीर साझा की थीं। उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, “मेरी बेटी की बेटी - रब रखा"।
विज्ञापन

Jigra Box Office Collection Day 7: दर्शकों के लिए तरस रही ‘जिगरा’, सिनेमाघरों में नहीं चला जादू, जानें कलेक्शन
सोशल मीडिया पर दी थी माता-पिता बनने की जानकारी
मसाबा गुप्ता और सत्यदीप मिश्रा ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी के आगमन की खबर साझा करते हुए बच्ची के जन्मतिथि का खुलासा किया था। उनके किए पोस्ट की पहली स्लाइड में नीले रंग की पृष्ठभूमि वाली एक तस्वीर दिखाई गई थी, जिसमें चांद और एक सफेद कमल दिखाई दे रहा था। फोटो पर लिखा था, "हमारी बहुत खास छोटी बच्ची एक बहुत ही खास दिन पर आई। 11.10.2024 मसाबा और सत्यदीप।” इस पोस्ट में उनकी बेटी के पैर की एक झलक भी थी। 


Shabana Azmi: अपने आप में एक्टिंग स्कूल हैं शबाना आजमी, उनकी इन फिल्मों से आज भी प्रेरणा लेते हैं कलाकार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें