फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Masaba Gupta: नीना गुप्ता की बेटी मसाबा के घर गूंजी किलकारी, बेटी ने लिया जन्म, दिखाई पहली झलक

Sat, 12 Oct 2024 06:51 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अब नीना गुप्ता की बेटी मसाबा के घर बेटी ने जन्म लिया है। मसाबा गुप्ता और उनके पति सत्यदीप मिश्रा ने घोषणा की थी कि वे अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। अब, कपल ने बेटी के जन्म की खुशखबरी साझा की है।
विज्ञापन
मसाबा गुप्ता - फोटो : इंस्टाग्राम @masabagupta
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विज्ञापन

बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। अब नीना गुप्ता की बेटी मसाबा के घर बेटी ने जन्म लिया है। मसाबा गुप्ता और उनके पति सत्यदीप मिश्रा ने घोषणा की थी कि वे अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। अब, कपल ने बेटी के जन्म की खुशखबरी साझा की है।

बेटी की मां बनीं मसाबा गुप्ता
आज, 12 अक्तूबर दशहरा के दिन मसाबा गुप्ता और सत्यदीप मिश्रा ने इंस्टाग्राम पर एक घोषणा पोस्ट की, जिसमें उन्होंने अपने बच्चे के जन्म की जानकारी साझा की है। मसाबा द्वारा साझा की गई पोस्ट में लिखा था, “हमारी बहुत ही खास छोटी बच्ची एक बहुत ही खास दिन, 11.10.2024 को आई।” फैंस ने अभिनेत्री को ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाई भी दी। यही नहीं, बॉलीवुड के कई सेलेब्स भी मसाबा को शुभकामनाएं देते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मसाबा का पोस्ट
हाल के वर्षों में, मसाबा की निजी जिंदगी ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया है, खास तौर पर अभिनेता सत्यदीप मिश्रा के साथ उनके रिश्ते ने। इस कपल ने एक निजी समारोह में शादी की, जिससे वे प्रशंसकों और फॉलोअर्स के बीच और भी ज्यादा लोकप्रिय हो गए। मसाबा के मैटरनिटी फोटोशूट भी काफी वायरल हुए थे और लोगों ने उनकी जमकर प्रशंसा भी की थी। उनकी बेटी का जन्म न केवल मसाबा और सत्यदीप के लिए बल्कि उनके परिवार और दोस्तों के लिए भी बहुत खुशी लेकर आया है।
विज्ञापन


बॉलीवुड सेलेब्स ने दीं शुभकामनाएं
मसाबा की पोस्ट पर बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने भी कमेंट कर उन्हें बधाई दी है। बिपाशा बसु ने लिखा, "बधाई हो"। दीया मिर्जा, शिल्पा शेट्टी, रिया कपूर, स्मृति ईरानी , हुमा कुरैशी, अर्चना पूरन सिंह और ऋचा चड्ढा ने नए माता-पिता को शुभकामनाएं दीं।




 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें