फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nawazuddin Siddiqui: खुद को फंसा हुआ पाने पर अनुराग से सलाह लेते हैं नवाज, लेकिन 1999 में नहीं मानी थी यह बात

Fri, 02 Aug 2024 12:46 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अनुराग कश्यप एक बार साथ में काम कर चुके हैं। दोनों की दोस्ती पर खूब बातें होती है, लेकिन साल 1999 में नवाज ने अनुराग की एक बात को नहीं माना था।
 
विज्ञापन
नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अनुराग कश्यप - फोटो : इंस्टाग्राम @nawazuddin._siddiqui/@anuragkashyap10
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित साल 2012 में आई फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर 2' में काम करके नवाजुद्दीन सिद्दीकी लोगों की नजर में आ गए थे। नवाजुद्दीन ने इस फिल्म में फैजल खान का किरदार अदा किया था। उनके बोले गए संवाद काफी प्रसिद्ध हुए थे और आज भी लोग उन्हें बोलते हुए सुने जाते हैं। इस फिल्म के बाद से नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अनुराग कश्यप की दोस्ती को लेकर खूब बातें होती है। हालांकि, दोनों साल 1999 में ही एक-दूसरे से मिल चुके थे।

विज्ञापन

अनुराग कश्यप - फोटो : इंस्टाग्राम @anuragkashyap10
साल 1999 में 'शूल' फिल्म रिलीज हुई थी, जिसमें मनोज बाजपेयी, रवीना टंडन और शिल्पा शेट्टी समेत कलाकारों ने काम किया था। इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने भी एक छोटी सी भूमिका निभाई थी। यह वो फिल्म थी, जब नवाज और अनुराग पहली बार एक-दूसरे से मिले थे। हालांकि, अनुराग 'सरफरोश' फिल्म में उनका अभिनय देख चुके थे।

Prabhas: इस दिन होगा प्रभास और हनु राघवपुडी की फिल्म का शुभारंभ, पूजा समारोह को लेकर आई दिलचस्प जानकारी

अनुराग कश्यप - फोटो : इंस्टाग्राम @anuragkashyap10
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक, नवाजुद्दीन सिद्दीकी 'शूल' फिल्म में काम के लिए सेट पर पहुंचे थे। अनुराग ने उनसे वेटर का छोटा सा रोल करने के लिए मना किया था। उन्होंने सलाह दी थी कि वो किसी बड़े रोल के लिए इंतजार करें, मगर नवाज ने वो किरदार कर लिया था, क्योंकि उन्हें काम चाहिए था।

Samarth Jurel: ओटीटी पर डेब्यू करने जा रहे हैं समर्थ जुरेल, 'चंगेज' में निभाएंगे राजस्थानी किरदार
विज्ञापन

नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : इंस्टाग्राम @nawazuddin._siddiqui
अपने पुराने दिनों को याद करते हुए नवाजुद्दीन ने बताया था कि अनुराग सकारात्मक ऊर्जा देते हैं और इसी के चलते उनसे जुड़ाव हो गया था। अनुराग से मिलने के बाद नवाज को लगा था कि वो (अनुराग) उनका ध्यान रखेंगे। नवाजुद्दीन का कहना है कि वो अनुराग को दोस्त तो नहीं बोल सकते, लेकिन वो दोस्त है। वो खुद को फंसा हुआ पाने पर अनुराग से सलाह भी लेते हैं।

Ulajh Movie Review: जान्हवी कपूर की फिल्म को अपनों ने ही जमकर उलझाया, औरों में कहां दम था!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें