फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nawazuddin in Naqaab: पापा नवाजुद्दीन के साथ थिएटर डेब्यू करेंगी शोरा, 25 साल बाद फिर मंच पर लौटेंगे अभिनेता

Thu, 02 Jul 2026 06:01 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Nawazuddin Siddiqui Daughter Debut: नवाजुद्दीन सिद्दीकी बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की राह पर हैं? अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बिटिया शोरा सिद्दीकी डेब्यू करने वाली हैं। शुरुआत मंच से कर रही हैं। वे पहली बार पिता के साथ नाटक में परफॉर्म करती दिखेंगी। मालूम हो कि सुहाना खान भी बड़े परदे पर डेब्यू अपने पिता शाहरुख खान के साथ 'किंग' से कर रही हैं।
विज्ञापन
नवाजुद्दीन सिद्दीकी-शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवाजुद्दीन सिद्दीकी बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। अभिनय उनकी रगों में दौड़ता है। फिल्मों के अलावा उन्होंने थिएटर में भी खूब शानदार काम किया है। अभिनय सफर की शुरुआत ही उन्होंने थिएटर से की थी। एक बार फिर करीब 25 साल बाद वे इस दुनिया में लौट रहे हैं। नाटक होगा 'नकाब'। इससे भी दिलचस्प बात यह है कि इसी नाटक के जरिए उनकी बेटी शोरा सिद्दीकी थिएटर डेब्यू करने जा रही हैं।

विज्ञापन


ढाई दशक बाद स्टेज पर दिखेंगे नवाजुद्दीन
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने नाटक का पोस्टर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा करके खुद यह जानकारी दी है। करीब 25 साल बाद नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी अपने नाटक 'नकाब' के साथ एक बार फिर थिएटर में वापसी कर रहे हैं। यह सिर्फ उनकी वापसी नहीं, बल्कि अपनी जड़ों की ओर लौटने जैसा एक भावुक पल भी है। इसे लेकर नवाजुद्दीन सिद्दकी बेहद उत्साहित हैं।

एक्टर बोले- 'मैं अपने घर लौट आया हूं'
थिएटर में कमबैक पर नवाज़ुद्दीन ने कहा, 'थिएटर ही वह जगह है, जहां मैंने खुद को एक अभिनेता के रूप में पहचाना। यहीं मैंने ईमानदारी, धैर्य और सिर्फ अपनी कला के भरोसे दर्शकों के सामने खड़े होने का साहस सीखा। करीब 25 साल बाद फिर से मंच पर लौटना ऐसा लग रहा है, जैसे मैं अपने घर लौट आया हूं। इस वापसी को और भी खास बनाती है एक और बात। 
विज्ञापन


नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ थिएटर डेब्यू करेंगी शोरा - फोटो : सोशल मीडिया
बेटी के डेब्यू पर जताई खुशी
इस नाटक में नवाजुद्दीन पहली बार अपनी बेटी के साथ मंच साझा करेंगे। नाटक से शोरा के अभिनय सफर की शुरुआत हो रही है। उन्होंने कहा, 'इस सफर को और भी भावुक बनाने वाली बात यह है कि मैं अपनी बेटी के साथ मंच साझा करूंगा। एक पिता के तौर पर इससे बड़ा गर्व का पल मेरे लिए नहीं हो सकता। मुझे बस उम्मीद है कि दर्शक उसे भी वही प्यार और अपनापन देंगे, जो उन्होंने हमेशा मुझे दिया है'। 'नकाब' एक ऐसी कहानी है, जिसमें सस्पेंस, ह्यूमर और कई सरप्राइज हैं।
विज्ञापन

शाहरुख खान, सुहाना खान - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk
सुहाना खान का डेब्यू?
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने बेशक एक्टिंग डेब्यू ओटीटी पर फिल्म 'द आर्चीज' से किया था। मगर, वे बड़े पर्दे पर डेब्यू 'किंग' फिल्म से कर रही हैं। इसमें वे पिता शाहरुख खान के साथ अहम भूमिका में दिखेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें