फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषभ शेट्टी की फिल्म से जुड़ा इस नेशनल अवॉर्ड विजेता संगीतकार का नाम; प्रीतम के ब्रेक लेने के बाद हुआ एलान?

Thu, 02 Jul 2026 05:32 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

The Pride of Bharat: ऋषभ शेट्टी की आगामी पैन इंडिया फिल्म से राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता संगीतकार अमित त्रिवेदी का नाम जुड़ गया है। इस ऐतिहासिक पीरियड ड्रामा फिल्म में संगीत की जिम्मेदारी उनके हिस्से आई है। 
विज्ञापन
'द प्राइड ऑफ भारत'-अमित त्रिवेदी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋषभ शेट्टी इन दिनों कई आगामी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में हैं। एक तरफ उनकी फिल्म 'कांतारा' का दर्शक पलक पावड़े बिछाकर इंतजार कर रहे हैं। दूसरी तरफ 'जय हनुमान' भी उनकी झोली में हैं। इसके अलावा ऋषभ छत्रपति शिवाजी महाराज पर आधारित मेगा बजट फिल्म 'द प्राइड ऑफ भारत- छत्रपति शिवाजी महाराज' में भी मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म के संगीत की जिम्मेदारी नामी संगीतकार अमित त्रिवेदी के कंधों पर आ गई है।

विज्ञापन

प्रीतम ने लिया ब्रेक तो अमित को मिली जिम्मेदारी?
फिल्म 'द प्राइड ऑफ भारत' से पहले प्रीतम जुड़े थे। मगर, उन्होंने अब मुख्यधारा के संगीत से ब्रेक ले लिया है। हाल ही में प्रीतम ने यह बताया कि वे थोड़ा विराम ले रहे हैं। कुछ नया कर सकने और निजी चीजों पर ध्यान रखने के लिए उन्होंने यह फैसला किया। प्रीतम के प्रोजेक्ट से हटने के बाद अब ऋषभ शेट्टी की फिल्म से राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता संगीतकार अमित त्रिवेदी जुड़ गए हैं। 

दो हिस्सों में बनेगी फिल्म
फिल्म 'द प्राइड ऑफ भारत' एक पैन इंडिया फिल्म है। आज गुरुवार को ट्रेड विश्लेषक तरण आदर्श ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा किया है। इसमें उन्होंने जानकारी दी है कि ऋषभ की फिल्म का संगीत अमित त्रिवेदी देंगे। यह ऐतिहासिक फिल्म दो हिस्सों में बनेगी। संदीप सिंह फिल्म के निर्देशक हैं।
विज्ञापन

कब शुरू होगी शूटिंग?
इस फिल्म में ऋषभ शेट्टी मुख्य भूमिका निभाएंगे। वे छत्रपति शिवाजी महाराज के रोल में नजर आएंगे। साथ ही अर्जुन रामपाल और  विवेक ओबेरॉय भी अहम भूमिकाओं में होंगे। फिल्म के गाने नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले गीतकार प्रसून जोशी लिखेंगे। फिल्म की शूटिंग इस साल के आखिर में शुरू होगी। बता दें कि अमित त्रिवेदी हिंदुस्तानी धुनों को बड़े और दमदार सिनेमैटिक साउंड के साथ मिलाने के लिए मशहूर हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें