अमिताभ बच्चन- नरेशी मीणा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
प्रोटॉन थेरेपी पर खर्च करेंगी पैस
'कौन बनेगा करोड़पति' के इस सीजन में, लोगों को प्रेरित करने और जीवन को बदलने की एक नई कहानी देखने को मिली है। ये कहानी राजस्थान के सवाई माधोपुर की नरेशी मीणा की है। वह महिला सशक्तिकरण विभाग में सुपरवाइजर हैं, जो जीवन को बदल कर रख देने वाली बीमारी का सामना कर रही हैं। हालांकि, उन्होंने अपने दृढ़ संकल्प और ज्ञान से केबीसी 16 की हॉटसीट तक का सफर तय किया है। उन्होंने इस शो में ना सिर्फ पहुंचने का अपना सपना साकार किया, बल्कि अपवने बेहतर भविष्य की उम्मीदों को भी जीवंत रूप दे दिया और शो से 50 लाख रुपये की शानदार राशि जीती। उन्होंने बताया कि वह ये पैसे अपने लिए प्रोटॉन थेरेपी उपचार में खर्च करेंगी, जिससे खुद को भविष्य में स्वस्थ्य रख सकें।
50 लाख जीतने वाली नरेशी के माता-पिता हैं किसान
केबीसी के 16वें सीजन की इस विजेता प्रतिभागी ने काफी साहस और सकारात्मकता से खेल को अंजाल दिया। 27 वर्षीय नरेशी के माता-पिता किसान हैं, उनसे प्रेरणा लेकर नरेशी ने अपने गांव की महिलाओं के जीवन को बेहतर बनाने के लिए खुद को समर्पित कर दिया है। उन्होंने बचपन से ही अपने करियर को लेकर सभी चाहतों को जीवंत बनाया है। उन्होंने इस राह में कभी भी अपनी बीमारी को बाधा नहीं बनने दिया। इस बीच उन्हें सलाह मिली कि प्रोटॉन थेरेपी उनके लिए सहायक हो सकती है, जिसके बाद उन्होंने केबीसी तक का सफर तय किया।
'किंग' से पहले इन फिल्मों में गैंगस्टर बन छा गए शाहरुख खान
पिता की आंखों में छलका बेटी पर गर्व
इस दौरान अमिताभ बच्चन की दरियादिली भी देखने को मिली। उन्होंने भी नरेशी की कहानी सुनने के बाद उनकी इस प्रोटॉन थेरेपी में सहायता करने का संकल्प लिया। उन्होंने इस दौरान प्रतिभागी की तारीफ करते हुए उनके हिम्मत और सकारात्मक दृष्टिकोण की सराहना की। उन्होंने कहा, "एक गंभीर बीमारी, दुर्लभ इलाज और असमर्थ परिस्थिति के लिए बावजूद, नरेशी जी के जीवन के प्रति प्रेम और हर स्थिति में खुश रहने की कला, इन्हें विशेष बनाती है"। इस बीच नरेशी के पिता ने भी बेटी पर अपना गर्व जाहिर किया। उन्होंने इस दौरान भावुकता से बताया कि अपनी बेटी की वजह से वह पहली बार हवाई जहाज में बैठे। उन्होंने कहा कि इससे पहले वह बस खेतों से निहारा करते थे। इसके अलावा बेटी के पचास लाख जीतने पर उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी इतने पैसे कमाने की कल्पना भी नहीं की थी।
श्रद्धा कपूर के अलावा इन अभिनेत्रियों की है सोशल मीडिया पर तगड़ी फॉलोइंग
अमिताभ बच्चन और 'केबीसी' का जताया आभार
इस शानदार जीत को लेकर नरेशी मीणा ने साझा किया, "कौन बनेगा करोड़पति 16 पर मेरा सफर जीवन बदलने से बिलकुल भी कम नहीं है। मैंने हमेशा से इस मंच को जीवन बदलते देखा है और मुझे विश्वास था कि मेरे ज्ञान के साथ मैं भी ऐसा कर सकती हूं।" उन्होंने आगे कहा, "केबीसी में आने का मेरा एकमात्र उद्देश्य प्रोटॉन थेरेपी के लिए आवश्यक राशि जीतना था, बिना अपने माता-पिता पर बोझ डाले, जिन्होंने पहले ही मेरे लिए बहुत कुछ किया है। अब अपने पिता की आंखों में गर्व देखना इस जीत को और भी खास बनाने वाली बात है।" उन्होंने माता-पिता का आभार जताते हुए कहा कि आज ये सब उनके माता-पिता की वजह से हुआ है, जिन्होंने उन्हें हमेशा शिक्षा को लेकर प्रोत्साहित किया। उन्होंने इस शो और अमिताभ बच्चन को धन्यवाद देते हुए कहा, मैं अपने सपने को साकार करने के लिए केबीसी का और मेरे इलाज में मदद की पेशकश करने के लिए श्री बच्चन की आभारी हूं। यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है।"
Mahesh Bhatt: 'यह एक खूनी खेल है...,' दामाद रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' को मिली आलोचना पर महेश भट्ट की दो टूक