आज 60 के दशक की सबसे मशहूर अभिनेत्री सायरा बानो का जन्मदिन है। एक दौर था जब सायरा बानो की खूबसूरती और मासूमियत पर लोग अपना दिल हार बैठते थे। लाखों लोगों को दीवाना बनाने वाली सायरा बानो की प्रेम कहानी भी उनकी ही तरह सबसे अलग हैं। आइए जानते हैं दिलीप कुमार से पहले वो कौन अभिनेता था जिसे सायरा बानो अपना दिल दे बैठी थीं।
60 को दशक की सबसे महंगी और मशहूर अभिनेत्री सायरा बानो आज अपना 80वां जन्मदिन मना रही हैं। सायरा बानो की मां नसीम बानो भी 40 के दशक की मशहूर अभिनेत्री थी। नसीम बानो को हिंदी सिनेमा का फीमेल सुपरस्टार कहा जाता था। सायरा बानो का जन्म 23 अगस्त 1944 को हुआ था। उन्होंने बचपन से बस दो ही ख्वाब अपनी आंखों में पाल रखे थे। पहला था अपनी मां की तरह अभिनेत्री बनना और दूसरा दिलीप कुमार से शादी करना। सायरा की खुशकिस्मती रही की उनके दोनों ही सपने पूरे हुए। आइए आज उनके जन्मदिन पर उनकी जिंदगी के कुछ पहलुओं को जानते हैं।
विज्ञापन
सायरा बानो
- फोटो : एक्स @FilmHistoryPic
16 साल की उम्र में किया डेब्यू
अभिनेत्री सायरा बानो ने 16 साल की उम्र में हिंदी फिल्मों में कदम रखा। सायरा एक ट्रेंड डांसर भी थीं। फिल्मों में उनके करियर की शानदार शुरुआत रही। अभिनेत्री को साल 1961 में आयी फिल्म ‘जंगली’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री फिल्मफेयर अवार्ड के लिए नामांकन भी किया गया था। हालांकि, बाद में उन्होंने फिल्म ‘शागिर्द’ 1967, ‘दीवाना’ 1968 और ‘सगीना’ 1974 जैसी तीन फिल्मों के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के तीन फिल्मफेयर अवार्ड जीतें। भुट्टे का आनंद उठाते नजर आईं सुरभि ज्योति
सायरा बानो
- फोटो : एक्स @FilmHistoryPic
22 साल बड़े दिलीप कुमार से शादी की जिद
कहा जाता है कि एक दिन सायरा अपनी मां के साथ महबूब खान की निर्देशित फिल्म ‘आन’ देख रही थीं। इस फिल्म में दिलीप कुमार अभिनय कर रहे थे। दिलीप कुमार का अभिनय और वह सायरा को इतने पसंद आए कि उन्होंने अपनी मां से कहा कि वह दिलीप कुमार से शादी करेंगी। उस वक्त उनकी उम्र महज 12 साल की थी। ये सुनकर उनकी मां हंस पड़ी थीं, लेकिन किसे पता था कि सायरा की ये जिद सच होने वाली है।
दिलीप से पहले इस अभिनेता के प्यार में पड़ गई थीं सायरा
छोटी उम्र में दिलीप कुमार से शादी करने के ख्वाब तो सायरा ने सजा लिए थे, लेकिन इस बीच वह अपना दिल किसी और को भी दे बैठी थीं। अभिनेत्री ने फिल्म ‘बेला’ में राजेंद्र कुमार के साथ काम किया था। इसके अलावा उन्होंने राजेंद्र कुमार के साथ कई अन्य फिल्मों में भी काम किया। अभिनय करते हुए दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई। यह दोस्ती कब प्यार बनकर सायरा बानो के सिर चढ़ गई किसी को पता नहीं चला। राजेंद्र के शादीशुदा होने के बाद भी वह उनके प्यार में डूबी रहीं। हालांकि, दिलीप कुमार के काफी समझाने के बाद सायरा ने अपना मन बदलना शुरू कर दिया। इन सब के बीच उनकी बातचीत दिलीप कुमार से होने लगी और दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। अंत में सायरा ने खुद से 22 साल बड़े दिलीप कुमार से शादी कर ली। 'किंग' से पहले इन फिल्मों में गैंगस्टर बन छा गए शाहरुख खान