फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saripodhaa Sanivaaram: नानी के फैंस के लिए खुशखबरी, इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी 'सारिपोधा सानिवारम'

Sat, 21 Sep 2024 02:28 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साउथ के लोकप्रिय अभिनेता नानी की हालिया रिलीज फिल्म 'सारिपोधा सानिवारम' को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। अब ये फिल्म जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। फिल्म नेटफ्लिक्स पर इस तारीख को प्रीमियर होगी। 
विज्ञापन
'सारिपोधा सानिवारम' पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम- नानी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नानी साउथ के मशहूर अभिनेता हैं। वह अपने शानदार अभिनय के लिए काफी लोकप्रिय हैं। फैंस उनकी फिल्म को लेकर काफी उत्साहित रहते हैं। अभिनेता भी अपनी फिल्मों के जरिए दर्शकों को हमेशा अधिक से अधिक मनोरंजन परोसने की कोशिश करते हैं। हाल में ही वह अपनी एक्शन थ्रिलर फिल्म 'सारिपोधा सानिवारम' में नजर आए थे। उनकी इस फिल्म के लिए अभिनेता के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में जब यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई, तो इसे दर्शकों का काफी प्यार भी मिला।

विज्ञापन


बॉक्स ऑफिस पर सफल रही है 'सारिपोधा सानिवारम'
नानी को उनके फैंस नैचुरल स्टार नानी पुकारते हैं। अभिनेता की हालिया रिलीज फिल्म 'सारिपोधा सानिवारम' में भी उनका अभिनय काफी वास्तविक लगा है। इस फिल्म के साथ ही उनके करियर में एक और हिट फिल्म जुड़ गई है। इस फिल्म का निर्देशन विवेक अथरेया ने किया है। दोनों की साथ में यह दूसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों ने अंते सुंदरानिकी में साथ काम किया था। हालांकि, इस फिल्म को बहुत अच्छी सफलता नहीं मिली थी, लेकिन दोनों की हालिया रिलीज फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। अब ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है। 
Kareena kapoor: ननदों ने दी अपनी 'बेबो भाभी' को जन्मदिन की बधाई, बोलीं- आपसे अच्छा कोई नहीं
विज्ञापन

26 सितंबर 2024 को ओटीटी पर होगी रिलीज
'सारिपोधा सानिवारम' 29 अगस्त 2024 को रिलीज हुई थी। फिल्म सिनेमाघरों में चार सप्ताह पूरी करने के बेहद करीब है। ऐसे में फिल्म का सिनेमाघरों से उतरने का समय पूरा हो गया है। ये एक्शन ड्रामा अब जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। 'सारिपोधा सानिवारम' 26 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म को तेलुगु, तमिल, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में स्ट्रीम किया जा सकेगा। 
विज्ञापन



सावि की सफलता पर फिर दिव्या खोसला ने फैंस का जताया आभार
एसजे सूर्या ने निभाई है खलनायक की भूमिका
फिल्म को रिलीज के बाद साकारात्मक समीक्षाएं मिली हैं। फिल्म में नानी के अलावा एसजे सूर्या, प्रियंका मोहन, छाया देवी,अदिति बालन आदि कलाकारों ने भी अहम भूमिका निभाई है। फिल्म में एसजे सूर्या ने खलनायक की भूमिका निभाई है। फिल्म का संगती जेक्स बेजॉय ने दिया है। वहीं, डीवीवी दानय्या और कल्याण दासारी ने डीवीवी एंटरटेनमेंट के तहत सारिपोधा सानिवारम को का निर्माण किया है। 
जगद्गुरु रामभद्राचार्य से मिलीं अक्षरा सिंह, लिया आशीर्वाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें