जिम सरभ, धनुष, रश्मिका मंदाना और नागार्जुन
- फोटो : अमर उजाला
'एक जैसे रोल बार-बार नहीं कर सकता'
फिल्म के बारे में बात करते हुए नागार्जुन ने कहा, 'यह फिल्म मेरे लिए बहुत खास है। जब मुझे यह ऑफर मिला, मैं सोच रहा था कि आगे क्या नया करूं। एक जैसे रोल बार-बार नहीं कर सकता। तभी शेखर कम्मुला, जिनके साथ मैं 15 साल से काम करना चाहता था, मेरे पास आए और बोले- क्या आप ये रोल करना चाहेंगे? मैंने बिना पूछे हां कर दी, क्योंकि मैं जानता था कि शेखर कम्मुला शानदार फिल्ममेकर हैं, उनकी इमोशंस बहुत सच्ची हैं। जब मैंने हां कहा तो शानदार स्टारकास्ट भी जुड़ गई। मुझे जिम सरभ के साथ काम करने का मौका मिला, जो कमाल के कलाकार हैं। उन्होंने मुझसे भी बेहतर तेलुगू डायलॉग बोले। दलिप साहब के साथ भी काम करना शानदार रहा।'
यह खबर भी पढ़ेंः Kuberaa: डंपयार्ड में शूटिंग करके भावुक हुआ यह साउथ सुपरस्टार, बोला- 'मेरे लिए यह खास था, मैं वहीं से आया हूं'
रश्मिका टैलेंट की पावरहाउस हैं
रश्मिका मंदाना की तारीफ करते हुए नागार्जुन ने कहा कि रश्मिका टैलेंट की पावरहाउस हैं। उनकी पिछली तीन साल की फिल्मोग्राफी शानदार रही है। उनकी फिल्में 2000-3000 करोड़ रूपए का कलेक्शन करती हैं। वह हम सभी से बेहतर हैं। वह बहुत मेहनती हैं। मैंने डबिंग थिएटर से ही उन्हें फोन कर उनकी तारीफ की। वह फिल्म में शानदार, स्पॉन्टेनियस और ऑडियंस को खूब हंसाने वाली हैं। फिल्म का हिस्सा बनने के लिए मैं उनका धन्यवाद करना चाहता हूं।