फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोभिता धुलिपाला: नागा चैतन्य के 40वें जन्मदिन पर पत्नी ने लुटाया प्यार, शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

Mon, 23 Nov 2026 03:06 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • नागा चैतन्य 23 नवंबर को अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं।
  • इस खास मौके पर अभिनेता की पत्नी और अभिनेत्री शोभिता ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।
  • बता दें कि दोनों की पहली बातचीत इंस्टाग्राम के जरिए शुरू हुई थी।
विज्ञापन
शोभिता - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ सिनेमा के चर्चित कपल शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को निजी रखना पसंद करते हैं। दोनों सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे के साथ कम ही तस्वीरें साझा करते हैं। हालांकि, खास मौकों पर उनका प्यार जाहिर करने का अंदाज फैंस का ध्यान खींच लेता है।
विज्ञापन


अब नागा चैतन्य के 40वें जन्मदिन पर पत्नी शोभिता ने कुछ ऐसा ही किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पति के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है।
Trending Videos

शोभिता - फोटो : सोशल मीडिया
शोभिता ने लुटाया प्यार
शोभिता ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर नागा चैतन्य के साथ कई तस्वीरें शेयर कीं। माना जा रहा है कि यह तस्वीर साइप्रस में दोनों की छुट्टियों के दौरान की है। फोटो में अभिनेत्री ब्लैक कलर की ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। वहीं, अभिनेता लाल कलर की टी-शर्ट और ब्लैक पैंट पहने दिखे।

पहली तस्वीर में कपल एक-दूसरे को किस कर रहा है, दूसरी पोस्ट में नागा चैतन्य की एक वीडियो है और तीसरी तस्वीर में दोनों पोज देकर फोटो क्लिक करवा रहे हैं। इसे शेयर करते हुए शोभिता ने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे लवर'।

बता दें कि नागा चैतन्य अपनी आने वाली फिल्म 'वृषकर्मा' के प्रमोशन के दौरान पत्नी के बारे में बात करते नजर आए थे। इस दौरान उन्होंने शोभिता को 'माय लव' कहकर संबोधित किया था। अभिनेता का यह अंदाज उनके रिश्ते की एक खूबसूरत झलक दिखाता है।

शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य - फोटो : इंस्टाग्राम@sobhitad
कैसे शुरू हुई थी दोनों की लव स्टोरी?
शोभिता और नागा चैतन्य के रिश्ते को लेकर साल 2022 से ही चर्चाएं शुरू हो गई थीं, लेकिन दोनों ने लंबे समय तक अपने रिश्ते को लोगों की नजरों से दूर रखा। नागा चैतन्य ने जगपति बाबू के टॉक शो 'जयम्मु निश्चयम्मुरा' में अपनी प्रेम कहानी से जुड़ा दिलचस्प खुलासा किया था।

उन्होंने बताया था कि दोनों की बातचीत इंस्टाग्राम के जरिए शुरू हुई थी। दरअसल, शोभिता ने नागा चैतन्य के क्लाउड किचन वेंचर 'शोयू' से जुड़ी एक सोशल मीडिया पोस्ट पर कमेंट किया था। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई।
विज्ञापन

शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य - फोटो : इंस्टाग्राम
उनकी पहली मुलाकात मुंबई में लंच डेट के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों बांदीपुर घूमने भी गए। तेज रफ्तार कारों में दोनों की दिलचस्पी भी उनके करीब आने की एक वजह बनी। वहीं, मार्च 2023 में लंदन की एक छुट्टी ने उनके रिश्ते को और मजबूत किया।

काफी समय तक अपने रिश्ते को निजी रखने के बाद शोभिता और नागा चैतन्य ने 8 अगस्त 2024 को सगाई कर ली थी। हैदराबाद में नागा चैतन्य के पिता नागार्जुन के घर पर परिवार की मौजूदगी में दोनों की सगाई हुई थी।

बताया जाता है कि सगाई से पहले नागा चैतन्य ने गोवा ट्रिप के दौरान शोभिता को प्रपोज किया था। फिर इसके बाद 4 दिसंबर, 2024 को दोनों ने हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियो में पारंपरिक तेलुगु रीति-रिवाजों से शादी की। इस खास मौके पर परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों ने शिरकत की थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें