फिल्म प्रोडक्शन कंपनी मैत्री मूवी मेकर्स तेलुगु सिनेमा में एक जाना-माना नाम है, जिसके द्वारा 'पुष्पा', 'जनता गैराज' और 'डियर कॉमरेड' समेत कई फिल्मों का निर्माण किया गया है। अब चर्चा है कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मैत्री मूवी मेकर्स की मोटी कमाई होने जा रही है, क्योंकि कंपनी द्वारा तीन बड़ी फिल्मों का वितरण किया जा सकता है।