फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैलेंटाइन डे पर रिलीज होगा म्यूजिकल वीडियो 'तुमसे प्यार हुआ', मधु भाट और जावेद हुसैन ने दी आवाज

Sat, 07 Feb 2026 11:05 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Tumse Pyaar Hua: मधु भाट और जावेद हुसैन एक नया गाना लेकर आ रहे हैं। इस गाने को दोनों ने लिखा है और इसे आवाज दी है। इसमें प्यार की मासूमियत को दिखाया गया है।
विज्ञापन
मधु भाट, जावेद हुसैन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैलेंटाइन डे के मौके पर मधु भाट और जावेद हुसैन अपना नया म्यूजिकल वीडियो 'तुमसे प्यार हुआ' लेकर आ रहे हैं। यह एक भावनात्मक और दिल को छू लेने वाला गाना है। इसे प्रेम और रिश्तों की खूबसूरती को दर्शाने के लिए तैयार किया गया है।
विज्ञापन


कौन है सिंगर?
'तुमसे प्यार हुआ' को मधु भाट और जावेद हुसैन ने अपनी आवाज दी है। इसे दोनों ने मिलकर लिखा है। इसका संगीत भी इन दोनों ने ही दिया है। इस म्यूजिकल वीडियो में दोनों कलाकार नजर आएंगे। गाने में सादगी, रोमांस और आज के दौर की प्रेम कहानी को पेश किया गया है।
विज्ञापन

मधु भाट, जावेद हुसैन - फोटो : सोशल मीडिया
क्या है गाने की खास बात?
म्यूजिकल वीडियो को मधु भाट और जावेद हुसैन के बैनर तले तैयार किया गया है। गाने की खास बात यह है कि इसमें प्यार की मासूमियत को दिखाया गया है। संगीत, लोकेशन और विजुअल्स को अच्छे तरीके से पेश किया गया है।

क्या अल्लू अर्जुन के साथ नेगेटिव रोल में नजर आएंगी रश्मिका मंदाना? इस किरदार में होंगी दीपिका पादुकोण

गाने को लेकर क्या बोले मधु और जावेद?
गाना मधु भाट के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल एमबी म्यूजिक पर रिलीज होगा। गाने को लेकर मधु भाट ने कहा 'हमने कोशिश की है कि दर्शकों को एक प्यारा म्यूजिकल अनुभव मिले।' जावेद हुसैन ने गाने को लेकर कहा 'यह गाना दिल से बना है और मुझे पूरा विश्वास है कि यह वैलेंटाइन डे पर दर्शकों की प्लेलिस्ट का हिस्सा बनेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें