फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीर पहाड़िया से ब्रेकअप की अफवाहों के बीच दिमागी सुकून पर बोलीं सुतारिया, कहा- आपके पास मुट्ठी भर जो लोग हैं..

Sat, 07 Feb 2026 09:36 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Tara Sutaria: वीर पहाड़िया से ब्रेकअप की अफवाहों के बीच तारा सुतारिया ने दिमागी सुकून को लेकर बात की है। उन्होंने बताया है कि जिंदगी का असली मकसद क्या है।
विज्ञापन
तारा सुतारिया, वीर पहाड़िया - फोटो : इंस्टाग्राम@tarasutaria
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तारा सुतारिया इन दिनों वीर पहाड़िया के साथ कथित तौर पर ब्रेकअप को लेकर सुर्खियों में हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि वीर पहाड़िया से उनका ब्रेकअप हो गया है। इस बीच उन्होंने बताया है कि वह अपने दिमागी सुकून पर ध्यान दे रही हैं। आइए जानते हैं उन्होंने और क्या कहा है।
विज्ञापन


क्या है जिंदगी का मकसद?
इल्ले इंडिया से बातचीत में तारा सुतारिया ने कहा 'मैंने हमेशा से इस बात पर यकीन किया है कि असली कामयाबी दिमागी सुकून में है। मेरी जिंदगी का यह मकसद रहा है कि आपके पास जो मुट्ठी भर लोग हैं, वह आपको प्यार करें और आपको जानें।' उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जैसे-जैसे करियर आगे बढ़ा है, शांत रहना और भी जरूरी हो गया है।

तारा सुतारिया, वीर पहाड़िया - फोटो : इंस्टाग्राम@tarasutaria
शांति की रक्षा करना सीखा
तारा सुतारिया ने बताया कि उन्हें यह समझने में समय लगा कि उन्हें अच्छा महसूस करने के लिए क्या चाहिए। उन्होंने कहा, 'मैंने अपनी शांति की रक्षा करना सीख लिया है। सिर्फ हम जानते हैं कि अपने नर्वस सिस्टम को कैसे शांत करना है।'

वायरल वीडियो के बाद फैली अफवाह
हाल ही में खबरें आईं कि तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया का ब्रेकअप हो गया है। हालांकि दोनों ने इस पर कुछ नहीं कहा है। एपी ढिल्लों के मुंबई कॉन्सर्ट के वायरल वीडियो के बाद उनके ब्रेकअप की अफवाहें फैलीं। इस वीडियो की सुतारिया ने आलोचना की और इसे पेड पीआर बताया। वहीं पहाड़िया ने कहा कि जो क्लिप सर्कुलेट हो रही थी, उसे एडिट किया गया था।
 
विज्ञापन

ओरी ने शेयर किया वीडियो
इसके बाद, ओरी ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें पहाड़िया, सुतारिया और एपी ढिल्लों को चीयर कर रहे थे। इस वीडियो को री-शेयर करते हुए पहाड़िया ने लिखा 'सच की हमेशा जीत होती है।'

सुतारिया और पहाड़िया ने जुलाई 2025 में कई सोशल मीडिया पोस्ट के बाद अपने रिश्ते को पब्लिक किया था। 

वर्क फ्रंट की बात करें तो सुतारिया अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक' में नजर आएंगी। यश स्टारर यह फिल्म 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें