14 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया
जानकारी के मुताबिक दोनों लोगों को बुधवार को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। असम पुलिस के अपराध जांच विभाग के विशेष डीजीपी मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने मीडिया को बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों को 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है और उनसे पूछताछ जारी है।
उन्होंने कहा 'जांच जारी है और मैं ज्यादा जानकारी साझा नहीं कर सकता।'
यह खबर भी पढ़ें: Simi Garewal: 'डियर रावण, तुम हमारी संसद से ज्यादा पढ़े-लिखे थे', दशहरा पर सिमी ग्रेवाल ने लंकेश को लिखा खत
जुबीन की पत्नी का बयान
दिवंगत गायक जुबीन गर्ग की पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग ने कहा 'जांच प्रक्रिया जारी है और वे इसे अपने तरीके से संभाल रहे हैं। इसलिए हमें अभी इस पर कोई टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। मुझे इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। मुझे पूरा विश्वास है कि हमें न्याय मिलेगा और जांच सही ढंग से होगी। हमें जल्द ही पता चल जाएगा कि उस दिन क्या हुआ था और कौन दोषी हैं। अगर कोई जिम्मेदार है, तो उसे बहुत जल्द सजा मिलेगी।'