बॉलीवुड अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने हिंदी फिल्मों के अलावा तमिल सिनेमा में भी बेहतरीन काम किया है। दुलकर सलमान और मृणाल ठाकुर की बेमिसाल फिल्म 'सीता रामम' (हिंदी) तेलुगु में बनी थी। साउथ स्टार नानी और मृणाल ठाकुर की पारिवारिक फिल्म 'हाय पापा' (हिंदी) जबकि तेलुगु में यह फिल्म 'हाय नन्ना' के नाम से रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली और यह हिट रही। सिनेमाघरों की रिलीज के बाद यह फिल्म ओटीटी पर भी पसंद की गई। इसके बाद मृणाल फिल्म 'द फैमिली स्टार' में नजर आईं। इस फिल्म में उन्होंने इंदु का किरदार निभाया है।
मृणाल ठाकुर ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में फिल्म 'द फैमिली स्टार' को लेकर एक पोस्ट साझा की है। इस पोस्ट में अभिनेत्री ने फिल्म 'द फैमिली स्टार' के सेट की कई तस्वीरों को साझा किया है, जिसे देखकर फैंस को फिल्म में निभाए गए उनके किरदार 'इंदु' की यादें ताजा हो गई। इस फिल्म में मृणाल ठाकुर और विजय देवरकोंडा की जोड़ी नजर आई थी। फैंस को इन दोनों की लाजवाब केमेस्ट्री बेहद पसंद भी आई। मृणाल ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ''जो भी किरदार मैंने फिल्मों में निभाया है वह सभी मेरे दिल के बेहद करीब हैं। मुझे यकीन है कि मैंने फिल्म में इंदु के किरदार को बखूबी निभाया होगा। मैंने इंदु के किरदार को अपने तरीके से निभाया है। पहले तो मुझे यह रोल करने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था, लेकिन बाद में मैं इसे समझने लगी और फिर मैंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। मुझे नहीं लगता कि मुझे ऐसे ही इसे जाने देना चाहिए था'' आगे मृणाल ने फिल्म को लेकर लिखा, ''उम्मीद करती हूं कि आपको भी इस फिल्म में इंदु को देखकर उतना ही मजा आया होगा जितना मुझे इस किरदार को निभाने में आया था।''
फैंस ने मृणाल के इस पोस्ट पर कमेंट्स की बरसात कर डाली है। फैंस फिल्मों में निभाए हुए उनके किरदारों को लेकर अपनी राय दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'सभी को इंदु से प्यार है।' एक और फैन ने लिखा, 'उफ्फ्फ्फ्फ ब्यूटीफुल।' एक फैन ने लिखा, 'सीता के किरदार के बाद यशना और इंदु ने कईयों का दिल जीता है (यह सभी फिल्मों में मृणाल के निभाए गए किरदारों के नाम हैं)। हमे इंदु पसंद आई और साथ ही उनके हाव-भाव। आपने इस किरदार को तहे दिल से निभाया है।' एक फैन ने मृणाल के इस पोस्ट की तारीफ करते हुए लिखा, 'बहुत बढ़िया मृणाल यह बहुत ही अच्छा पोस्ट है आपका।' एक और फैन ने लिखा, 'लव यू मृणाल।' फैंस लगातार मृणाल को इस पोस्ट पर अपनी राय दे रहे हैं।
मृणाल ठाकुर और विजय देवरकोंडा की 'द फैमिली स्टार' 5 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में विजय देवरकोंडा और मृणाल ठाकुर का खट्टा-मीठा प्यार दिखाई दिया। इस मूवी को दर्शकों की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स मिला। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की अच्छी शुरुआत हुई थी।
लपरशुराम पेटला के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 5.75 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म में गोवर्धन (विजय देवरकोंडा) नाम के एक मिडिल क्लास लड़के की कहानी दिखाई गई है। वे अपने परिवार से बेहद प्यार करता है और उनके लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार है। वहीं फिल्म में इंदु (मृणाल ठाकुर) उनकी लव लेडी की भूमिका निभाई है। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना का भी गेस्ट अपीयरेंस दिखाई दिया। येह फिल्म तेलुगु, तमिल और हिंदी सहित कई भाषाओं में रिलीज हुई थी। इसी फिल्म के सेट की कुछ झलकियां मृणाल ने अपने सोशल मीडिया पर साझा की है।