फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MCVN: 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' को एक साल पूरे, रानी बोलीं- यह फिल्म दिल के बेहद करीब, उठाती रहूंगी जोखिम

Sat, 16 Mar 2024 03:33 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने बीते कुछ साल कई बेहतरीन फिल्में की, जिन्हें न सिर्फ दर्शकों ने पसंद किया, बल्कि समीक्षकों ने भी खूब सराहा। इन्हीं में से एक फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' है, जिसे आज एक साल पूरे हो गए। 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' रानी मुखर्जी के करियर की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक है, जिसमें उनके किरदार की खूब सराहना हुई थी। फिल्म के एक साल पूरे होने के मौके पर रानी ने ऐसी दिल छूने वाली फिल्में के लिए जोखिम उठाते रहने की बात कही।

विज्ञापन

 

देबिका चटर्जी के लिए रानी को मिली थी खूब प्रशंसा

आशिमा छिब्बर के निर्देशन में बनी 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' एक मां के संघर्षों की कहानी है, जो अपने बच्चे को वापस पाने के लिए नॉर्वेजियन सरकार के खिलाफ आवाज उठाती है। फिल्म में देबिका चटर्जी के किरदार को रानी ने पर्दे पर जीवंत कर दिया। इस फिल्म के लिए रानी ने सिर्फ प्रशंसा बल्कि फिल्मफेयर, जी सिने अवार्ड्स जैसे कई पुरस्कार भी जीते।

Ravi Kishan: 'वह मुझे मारना चाहते थे, मां ने कहा भाग जाओ', रवि किशन ने पिता के साथ अपने रिश्ते का किया खुलासा
विज्ञापन

'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' मेरे लिए बेहद खास

फिल्म के एक साल पूरे होने पर रानी ने कहा, 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' को दुनिया भर के दर्शकों ने पसंद किया। दर्शकों ने इस फिल्म को और मुझे जो प्यार दिया। वह मेरे लिए बेहद खास रहा। फिल्म ऐसे समय में रिलीज हुई थी जब दर्शक थिएटर से दूर थे और बॉक्स ऑफिस बुरे दौर से गुजर रहा था। कोविड के बाद यह पहली सफल फिल्म थी'। रानी ने आगे कहा, मैं इस फिल्म को अपने करियर में मील का पत्थर मानती हूं। मुझे ऐसी फिल्मों के लिए जोखिम लेती रहूंगी और उन कहानियों को दर्शकों के सामने पेश करेंगे, जो लोगों के दिल को छू जाए।

Anuradha Paudwal: भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं मशहूर गायिका अनुराधा पौडवाल, खुशी जताते हुए कही यह बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें