फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mouni Roy: जब आधी रात को मौनी रॉय के कमरे में घुसने की हुई कोशिश, फिर चीखने लगीं अभिनेत्री और…

Tue, 29 Apr 2025 11:56 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mouni Roy Hotel Incident: बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय ने हाल ही में अपना एक डरावना अनुभव शेयर किया। अभिनेत्री ने बताया कि आधी रात को उनके होटल के कमरे में किसी ने घुसने की कोशिश की। इसके बाद जो हुआ यहां पढ़ें…
विज्ञापन
मौनी रॉय - फोटो : इंस्टाग्राम @imouniroy
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय ने हाल ही में अपने एक डरावने अनुभव के बारे में साझा किया। अभिनेत्री ने बताया कि एक अजनबी ने आधी रात को उनके होटल के कमरे का दरवाजा खोलने की कोशिश की। इसके बाद जो हुआ उसे भी अभिनेत्री ने विस्तार से बताया। मौजूदा समय में वह अपनी आगामी फिल्म ‘भूतनी’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। 

विज्ञापन

मौनी रॉय - फोटो : इंस्टाग्राम @imouniroy
चीखने लगीं अभिनेत्री
एक हालिया इंटरव्यू में अभिनेत्री ने अपने साथ हुई घटना का जिक्र किया। अभिनेत्री ने बॉलीवुड बबल के साथ बातचीत के दौरान साझा किया, ‘मैं एक छोटे से शहर में थी, मुझे ठीक से याद नहीं है कि कौन सा शहर था, लेकिन वहां किसी ने एक चाबी चुरा ली और मेरे कमरे को खोलने की कोशिश की। शुक्र है, मैं अकेली नहीं थी। मैं अपने मैनेजर के साथ थी। जब हमें एहसास हुआ कि क्या हो रहा है, तो हम चीखने लगे।’

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Mouni Roy: फिर ट्रोलर्स के निशाने पर मौनी रॉय, कहा- सर्जरी की दुकान; लेकिन फैंस को पसंद आया नया लुक

मौनी रॉय - फोटो : इंस्टाग्राम @imouniroy
आगे क्या हुआ?
अभिनेत्री ने आगे कहा, ‘फिर हमने रिसेप्शनिस्ट को कॉल करने की कोशिश की। उन्होंने सहजता से कहा कि यह हाउसकीपिंग होगी। मैंने उनसे पूछा 'हाउसकीपिंग में कौन बिना खटखटाए, बिना घंटी बजाए और वह भी रात के 12:30 बजे दरवाजा खोलने आ रहा है?' अभिनेत्री ने आगे कहा कि उन्होंने इस रवैये को गंभीरता से लिया और होटल मैनेजमेंट से सवाल किया।

यह खबर भी पढ़ें: Salman Khan: सलमान खान की ये पोस्ट देख यूजर बोले- ‘बुरा मत मानना भाई इससे अच्छी बॉडी अखिलेश यादव की है’
 
विज्ञापन

मौनी रॉय - फोटो : इंस्टाग्राम @imouniroy
मौनी रॉय का वर्क फ्रंट
मौनी रॉय के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह अपनी आगामी फिल्म ‘भूतनी’ के रिलीज का इंतजार कर रही हैं। अभिनेत्री ने इस फिल्म में मोहब्बत नाम की भूतनी के किरदार में नजर आएंगी। ‘भूतनी एक हॉरर एक्शन-कॉमेडी फिल्म है।इसमें संजय दत्त, पलक तिवारी, सनी सिंह, बेयूनिक और आसिफ खान जैसे कलाकार शामिल हैं। यह फिल्म 1 मई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें