फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rhea Chakraborty: पैपराजी को देख नाराज हुईं रिया चक्रवर्ती, वीडियो वायरल; बोलीं- ‘सैर कर रही हूं यार…’

Tue, 29 Apr 2025 11:41 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rhea Chakraborty: हाल ही में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो पैपराजी पर किसी बात नाराज दिख रही हैं।

विज्ञापन
रिया चक्रवर्ती - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती आए दिन चर्चा में रहती हैं। इस बार उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह पैपराजी को कुछ कहती नजर आ रही हैं। आइए जानते हैं अभिनेत्री ने पैपराजी को क्या कहा।

विज्ञापन


रिया चक्रवर्ती क्यों हुई नाराज?
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती अपने भाई शोविक चक्रवर्ती के साथ बीते सोमवार की शाम में मुंबई की सड़कों पर आउटिंग करती दिख रही हैं। वीडियो में अभिनेत्री पैपराजी पर नाराज होती दिख रही हैं, क्योंकि आउटिंग के दौरान एक पैपराजी उनकी तस्वीर लेने के लिए उनका पीछा करता है। इस पर रिया कहती हैं, ‘दोस्तों, शाम की सैर कर रहे हैं यार,चलो बाय बाय गुड नाइट’। इतना कहकर वो वहां से से चली जाती हैं। 




यह खबर भी पढ़ें: Apoorva Mukhija: 'इंडियाज गॉट लैटेंट' विवाद के बाद खूब रोई थीं अपूर्वा मखीजा, कहा- मुझसे गलती हो गई
विज्ञापन


अक्सर चर्चा में रहती हैं रिया चक्रवर्ती
अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती की बात करें तो वह अक्सर मीडिया का केंद्र बनी रहती हैं। अभी पिछले दिनों सुशांत सिंह मामले से भी चर्चा में रहीं थीं। हालांकि, उनका उस केस में कोई दोष नहीं था। अब अभिनेत्री अपने करियर की ओर धीरे-धीरे वापस लौट रही हैं। रिया चक्रवर्ती को हमेशा पैपराजी से बचते हुए देखा जाता रहा है। इस वायरल वीडियो में भी यही देखा गया। 

यह खबर भी पढ़ें: Irrfan Khan: ‘रूह में बसते हैं इरफान’, पान सिंह तोमर और पीकू के को-एक्टर्स की जुबानी जानिये कैसे थे ‘साहबजादे’

रिया चक्रवर्ती का वर्कफ्रंट
अगर रिया चक्रवर्ता के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार रूमी जाफरी के निर्देशन में बनी थ्रिलर फिल्म 'चेहरे' में देखा गया था, जिसमें उन्होंने नेहा भारद्वाज का किरदार निभाया था। इस फिल्म में  रिया चक्रवर्ती के अलावा अमिताभ बच्चन, इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में मौजूद थे। वहीं वर्तमान की बात करें तो अभिनेत्री अपने भाई के साथ मिलकर एक क्लोथिंग ब्रांड चैप्टर 2 चला रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें