फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohit Suri: मोहित सूरी को टीजर में ही यशराज फिल्म्स ने दे दिए सौ नंबर, अक्षय बोले, ये फिल्म कई मायनों में खास

Sat, 31 May 2025 01:13 PM IST
आराध्य त्रिपाठी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

Saiyaara: मोहित सूरी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘सैयारा’ को लेकर चर्चाओं में हैं। हाल ही में रिलीज हुए इस रोमांटिक लव स्टोरी के टीजर को काफी पसंद किया गया है।
विज्ञापन
मोहित सूरी और अक्षय विधानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चर्चित निर्देशक महेश भट्ट की बहन हिना के बेटे मोहित सूरी की ‘आवारापन’, ‘आशिकी 2’, ‘एक विलेन’ जैसी फिल्मों में प्रेम की एक अलग तड़प को हिंदी सिनेमा के दर्शकों ने जी भरकर प्यार दिया है। विशेष फिल्म्स की छत्रछाया में पनपे मोहित अब यशराज फिल्म्स के लिए अपनी पहली फिल्म ‘सैयारा’ लेकर आ रहे हैं। कहानी का गुणसूत्र एक बार फिर प्रेम की तड़प है और इसे परदे पर दर्शाने के लिए उन्हें मिले हैं दो नए चेहरे, अहान पांडे और अनीत पड्डा। फिल्म की टीजर इंटरनेट पर हलचल मचा चुका है।

विज्ञापन

अहान पांडे और सैयारा फिल्म का पोस्टर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मोहित सूरी निर्देशित यशराज फिल्म्स की आने वाली फिल्म ‘सैयारा’ का टीजर लोगों को इसलिए भी पसंद आ रहा है क्योंकि अरसे बाद वाईआरएफ की नजर एक ठोस प्रेम कहानी की तरफ गई है। दोनों नए कलाकारों की अलग सी केमिस्ट्री पर लोगों की नजर है। 'बिग गर्ल्स डोंट क्राय' से चर्चा में आईं अनीत की सादगी लोगों को भा रही है। 

फिल्म के बारे में पहली बार बात करते हुए निर्देशक मोहित सूरी कहते हैं, “रोमांस का एक अलग ही जादू होता है। ‘सैयारा’ उन प्यार की कहानियों को समर्पित है, जो मुझे हमेशा से पसंद रही हैं। कुछ कहानियां मैंने खुद जी हैं, कुछ दूसरों से सुनीं, लेकिन सभी ने मुझे गहराई से छुआ है। फिल्म के टीजर को इतनी अच्छी प्रतिक्रिया मिलना बहुत खुशी की बात है। अहान और अनीत ने जिस तरह से अपनी भावनाएं परदे पर दिखाईं, वो लोगों से तुरंत जुड़ गईं।”

सैयारा फिल्म का पोस्टर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘सैयारा’ के निर्माता यशराज फिल्म्स के सीईओ अक्षय विधानी  हैं। वह कहते हैं, “रोमांटिक फिल्में वाईआरएफ की पहचान रही हैं। ‘सैयारा’ के जरिए हम फिर से एक सच्चे और दिल छू लेने वाले प्यार को पर्दे पर लाने की कोशिश कर रहे हैं। जब लोग रोमांस की बात करते हैं, तो उनकी उम्मीदें भी बढ़ जाती हैं  और हम उन्हें निराश नहीं करना चाहते।”

यह खबर भी पढ़ेंः Saiyaara Teaser: अनन्या पांडे के कजिन अहान की डेब्यू फिल्म ‘सैयारा’ का टीजर जारी, दिखेगी इंटेंस लव स्टोरी

विज्ञापन

यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की फिल्म ‘वॉर 2’  से ठीक महीना भर पहले रिलीज होने जा रही फिल्म ‘सैयारा’ में मोहित सूरी के काम से भी अक्षय काफी खुश नजर आए। वह कहते हैं, “मोहित सूरी के साथ काम करना हमारे लिए बहुत खास रहा। उनकी समझ और संवेदनशीलता ने इस कहानी को और खूबसूरत बना दिया। ‘सैयारा’ खास इसलिए भी है क्योंकि इसके जरिए हम दो नए चेहरों अहान और अनीत  को लॉन्च कर रहे हैं। हम चाहते थे कि इनका डेब्यू एक ऐसी कहानी से हो जो लोगों के दिल में हमेशा बनी रहे।”
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें