फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aneet Padda: कौन हैं अनीत पड्डा? मोहित सूरी की ‘सैयारा’ में चंकी पांडे के भतीजे के साथ आएंगी नजर

Tue, 22 Apr 2025 04:55 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Saiyaara: मोहित सूरी की आगामी रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘सैयारा’ में लीड फीमेल एक्टर के तौर पर अनीत पड्डा नजर आएंगी। वह चंकी पांडे के भतीजे अहान पांडे के साथ इस फिल्म में कास्ट हुई हैं। जानते हैं कौन हैं अनीत पड्डा…
विज्ञापन
अनीत पड्डा - फोटो : इंस्टाग्राम @aneetpadda_
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार को मोहित सूरी की आगामी रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘सैयारा’ के रिलीज डेट और इसके लीड एक्टर्स की आधिकारिक घोषणा हुई। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म में चंकी पांडे के भाई चिक्की पांडे के बेटे अहान पांडे और अनीत पड्डा लीड भूमिका में नजर आएंगे। सभी की निगाहें अहान और अनीत पर टिकी हैं। जानते हैं आखिर कौन हैं अनीत पड्डा?

विज्ञापन


कहां से की अभिनय की शुरुआत?
अनीत पड्डा ने काजोल, विशाल जेठवा और प्रियामणि की ‘सलाम वेंकी’ से अपने अभिनय की शुरुआत की। साल 2022 में रिलीज होने वाली इस फिल्म में अनीत ने नंदिनी की भूमिका निभाई थी। साल 2024 में, उन्होंने नित्या मेहरा की वेब सीरीज बिग ‘गर्ल्स डोंट क्राई’ में अभिनय किया, जहां उन्होंने रूही आहूजा की भूमिका निभाई।

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Saiyaara: मोहित सूरी की रोमांटिक फिल्म ‘सैयारा’ इस दिन होगी रिलीज, चंकी पांडे के भतीजे निभाएंगे मुख्य भूमिका

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर मौजूदगी
 22 साल की अनीत सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा सक्रिय नहीं रहती हैं। हालांकि, वह अपने काम से जुड़े अपडेट लगातार साझा करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 36.3K फॉलोअर्स हैं। 



यह खबर भी पढ़ें: Ananya Panday: भाई अहान पांडे के बॉलीवुड डेब्यू पर अनन्या ने जताई खुशी, इस तरह किया वेलकम

कब रिलीज होगी ‘सैयारा’?
मोहित सूरी की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘सैयारा’ को लेकर काफी लंबे समय से चर्चा चल रही थी। फिल्म के लीड एक्टर को लेकर तरह-तरह की अटकलें भी लगाई जा रही थीं। हालांकि, आधिकारिक रूप से इसकी बहुत कम अपडेट सामने आई थी। 22 अप्रैल को इसके निर्माताओं ने मुख्य इसके रिलीज की घोषणा की। रोमांटिक फिल्में पसंद करने वालों को इसके लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। फिल्म 18 जुलाई, 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'आशिकी 2', 'हमारी अधूरी कहानी' और हाफ गर्लफ्रेंड जैसी रोमांटिक फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। आखिरी बार उन्होंने ‘एक विलेन रिटर्न्स’ का निर्देशन किया था।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें