फिल्म की आधिकारिक घोषणा
मोहनलाल की 'मलाईकोट्टई वालिबन' के बाद यह 360वीं फिल्म है। वे इसके लिए 'सऊदी वेल्लक्का' के निर्देशक थारुन मूर्ति के साथ मिलकर काम करेंगे। उन्होंने पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'अपनी 360वीं फिल्म के लिए थारुण मूर्ति और एम रेंजिथ के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं। थारुण मूर्ति द्वारा निर्देशित इस फिल्म की पटकथा केआर सुनील ने लिखी है और निर्देशक खुद हैं।'
मोहनलाल करेंगे निर्देशन करियर की शुरुआत
फिल्म की कहानी और कलाकारों के बारे में जानकारी आनी अभी बाकी है। वहीं, बात करें अभिनेता की फिल्मों की तो मोहनलाल 'बैरोज' से निर्देशन के क्षेत्र में डेब्यू कर रहे हैं। यह फिल्म जिजो पुन्नूस के उपन्यास 'बैरोज: गार्जियन ऑफ डी'गामाज ट्रेजर' पर आधारित है। फिल्म में मोहनलाल मुख्य भूमिका में हैं। 'बैरोज' 28 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में माया, सीजर लोरेंटे रैटन, कल्लिरोई तजियाफेटा, तुहिन मेनन और गुरु सोमसुंदरम सहायक भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर मार्क किलियन ने बनाया है, जबकि गाने लिडियन नादस्वरम ने बनाए हैं।
OTT This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर मिलेगा देशभक्ति के जज्बे के साथ एक्शन का मजा, रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज